{"_id":"60b2b73f2d0a014fda61098d","slug":"center-says-to-states-action-should-be-taken-against-hospitals-providing-covid19-vaccination-packages-with-hotels","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र का राज्यों को निर्देश: होटलों के साथ कोविड टीकाकरण पैकेज दे रहे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई हो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र का राज्यों को निर्देश: होटलों के साथ कोविड टीकाकरण पैकेज दे रहे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई हो
Sun, 30 May 2021 03:20 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 30 May 2021 03:20 AM IST
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से उन संस्थानों के खिलाफ कानूनी या प्रशासनिक कार्रवाई करने को कहा है जो तय दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए होटलों के साथ साझेदारी में कोविड टीकाकरण का पैकेज दे रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के अवर सचिव मनोहर अगनानी ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा कि मंत्रालय के संज्ञान में आया है कि कुछ निजी अस्पताल कुछ होटलों के साथ मिलकर कोविड टीकाकरण के लिए पैकेज दे रहे हैं जो राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लिए जारी दिशानिर्देशों के खिलाफ है।
विज्ञापन
पत्र में अगनानी ने लिखा कि सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्र और निजी कोविड टीकाकरण केंद्र, कार्यस्थल, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए घर के पास कोविड टीकाकरण केंद्र के अलावा राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के तहत और किसी स्थान पर टीकाकरण नहीं किया जा सकता। इसलिए होटलों में टीकाकरण दिशानिर्देशों के खिलाफ है और इसे तत्काल रोका जाए।
विज्ञापन