फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Center government approves proposal to open new Jan Aushadhi Kendra in 651 districts

Delhi: केंद्र ने 651 जिलों में नए जन औषधि केंद्र खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

Fri, 13 Jan 2023 01:51 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 13 Jan 2023 01:51 AM IST
सार

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अनुसार इस योजना के तहत देशभर में पहले ही 9,000 से अधिक जन औषधि केंद्र सक्रिय हैं।

विज्ञापन
Center government approves proposal to open new Jan Aushadhi Kendra in 651 districts
जन औषधि केंद्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र ने विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 651 जिलों में नए जन औषधि केंद्र खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने के प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) की कार्यान्वयन की। फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


सभी को कम कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएमबीजेपी को 2008 में रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग की ओर से इसकी शुरुआत की गई थी। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अनुसार इस योजना के तहत देशभर में पहले ही 9,000 से अधिक जन औषधि केंद्र सक्रिय हैं। सरकार ने मार्च 2024 तक जन औषधि केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 10,000 करने का लक्ष्य रखा है। पीएमबीजेपी के तहत 1,759 दवाएं और 280 सर्जिकल उपकरण शामिल हैं, जो सभी प्रमुख चिकित्सीय समूहों को कवर करते हैं। यह योजना स्थायी और नियमित कमाई के साथ स्वरोजगार का अवसर प्रदान करती है। पीएमबीजेपी के तहत वित्तीय सहायता के रूप में प्रत्येक जन औषधि केंद्र को 5 लाख रुपये का प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है और पूर्वोत्तर राज्यों में खोले गए प्रत्येक जन औषधि केंद्र को 2 लाख रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन (आईटी और इन्फ्रा व्यय के लिए प्रतिपूर्ति के रूप में) प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed