फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Census 2021: OBC data will collected says home ministry

2021 की जनगणना: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, पहली बार होगी ओबीसी की गिनती 

Fri, 31 Aug 2018 06:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 31 Aug 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
Census 2021: OBC data will collected says home ministry

2021 में होने वाली अगली जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की भी गिनती की जाएगी। ऐसा पहली बार होगा जब जनगणना में ओबीसी में आने वाले सभी जाति के आंकड़े अलग से जुटाए जाएंगे। गृहमंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

   
गौरतलब है कि 2011 की जनगणना में सभी जातियों की गिनती की गई थी। लेकिन अबतक उनके अंतिम आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
  
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने राज्य मंत्रियों और अधिकारियों के साथ 2021 के जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की। मंत्रालय के मुताबिक इस बार जनगणना की प्रक्रिया पूरी होने के तीन साल के भीतर ही अंतिम रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। अबतक इसमें सात से आठ साल का वक्त लग जाता था। 
विज्ञापन


इसके लिए कई नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। तीन साल की समय सीमा में यह काम पूरा करने के लिए 25 लाख लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। मंत्रालय ने जानकारी दी कि इस बार घरों, गांवों और आवासिय क्षेत्रों की गणना में उनके पहचान के लिए तकनीकी नक्शे और सेटेलाईट मैपिंग को भी शामिल किया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री ने समीक्षा के दौरान दूर दराज के इलाकों में जन्म और मृत्यु के सही पंजीकरण पर जोर दिया। इसके अलावा बच्चों व माताओं की मृत्यु दर और प्रजनन क्षमता से जुड़े आंकड़े भी इकट्ठा करने की तैयारी चल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed