{"_id":"64ae7f75561e7b0efd0461b5","slug":"cec-rajiv-kumar-said-poll-management-bodies-can-work-together-to-counter-fake-narratives-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CEC: फर्जी खबरों के मुकाबले के लिए मिलकर काम करें चुनाव प्रबंधन निकाय, कोलंबिया में बोले सीईसी राजीव कुमार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CEC: फर्जी खबरों के मुकाबले के लिए मिलकर काम करें चुनाव प्रबंधन निकाय, कोलंबिया में बोले सीईसी राजीव कुमार
Wed, 12 Jul 2023 03:54 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 12 Jul 2023 03:54 PM IST
सार
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कोलंबिया में विश्व चुनाव निकाय संघ (ए-वेब) के कार्यकारी बोर्ड की 11वीं बैठक में फर्जी खबरों का मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन
सीईसी राजीव कुमार
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी खबरों का असर किस तरह से किसी के निजी जीवन से लेकर राजनीति को प्रभावित कर सकता है, यह किसी से छुपा नहीं है। वहीं भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कोलंबिया में विश्व चुनाव निकाय संघ (ए-वेब) के कार्यकारी बोर्ड की 11वीं बैठक में फर्जी खबरों का मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ए-वेब जैसे मंचों के साथ मिलकर चुनाव प्रबंधन निकाय फर्जी खबरों का मुकाबला करने सहित गंभीर चुनौतियों पर मिलकर काम कर सकते हैं, जो दुनिया भर में चुनावी अखंडता को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
बैठक में भाग लेते हुए, उन्होंने कहा कि चुनाव जैसी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण योगदान देने और महत्वपूर्ण पहल करने वाले चुनाव प्रबंधन निकायों के लिए ए-वेब वैश्विक पुरस्कार स्थापित करने की भी वकालत की, जिससे लोगों को अच्छा काम करने की प्रेरणा मिले।
विज्ञापन
विश्व चुनाव निकाय संघ दुनिया भर में चुनाव प्रबंधन निकायों का सबसे बड़ा संघ है। नेशनल सिविल रजिस्ट्री, कोलंबिया द्वारा बुधवार को "क्षेत्रीय चुनाव 2023 की चुनौतियों पर एक वैश्विक दृष्टिकोण" विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन भी आयोजित किया जा रहा है। जिसमें चुनावों से जुड़ी समस्याओं, चुनौतियों जैसे मुद्दे पर चर्चा होती है।
ए-वेब पोर्टल बनाने राजीव कुमार ने की वकालत
राजीव कुमार ने कहा कि एक ए-वेब पोर्टल स्थापित करने के चुनाव आयोग के प्रस्तावों को उठाया, जो चुनावी सर्वोत्तम प्रथाओं और चुनावी प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं में सदस्य चुनाव प्रबंधन निकायों द्वारा की गई पहलों के सजोने का काम करेगा और ए-वेब ग्लोबल की स्थापना करेगा। 11वीं ए-वेब कार्यकारी बोर्ड की बैठक के मौके पर, ईसी की इलेक्ट्रॉनिक डाक मतपत्र प्रणाली पर कोरिया गणराज्य के राष्ट्रीय चुनाव आयोग के साथ एक द्विपक्षीय बैठक भी आयोजित की गई। भारत और दक्षिण कोरिया ने चुनाव प्रशासन के क्षेत्र में पारस्परिक रूप से सहयोगात्मक संबंध स्थापित करने के लिए 2012 में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।