फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CEC of Bhutan praised Indian EVM, said- it has improved the election process of our country

EVM: भूटान के मुख्य चुनाव आयुक्त ने की भारतीय EVM की तारीफ, कहा- इससे हमारे देश की चुनाव प्रक्रिया हुई बेहतर

Thu, 23 Jan 2025 07:20 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Thu, 23 Jan 2025 07:20 PM IST
सार

भूटान के मुख्य चुनाव आयुक्त दाशो सोनम टोपगे का कहना है कि भारत की ईवीएम के इस्तेमाल से उनके देश में चुनाव प्रक्रिया बेहतर हुई है। ईवीएम ने भूटान के लोगों का विश्वास जीत लिया है। उन्होंने ईवीएम उपलब्ध कराने के लिए भारत का धन्यवाद किया। भूटान के अलावा नेपाल और नामीबिया में भी भारतीय ईवीएम का इस्तेमाल किया जाता है।
 

विज्ञापन
CEC of Bhutan praised Indian EVM, said- it has improved the election process of our country
ईवीएम - फोटो : Freepik

विस्तार

एक ओर देश में ईवीएम से चुनाव कराने का विरोध किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पड़ोसी देश भारत की ईवीएम को बेहतर बताया जा रहा है। भूटान के मुख्य चुनाव आयुक्त दाशो सोनम टोपगे का कहना है कि भारत की ईवीएम के इस्तेमाल से उनके देश में चुनाव प्रक्रिया बेहतर हुई है। 

विज्ञापन


दिल्ली में चुनाव आयोग द्वारा आयोजित चुनाव प्रबंधन निकायों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उन्होंने कहा कि ईवीएम ने भूटान के लोगों का विश्वास जीत लिया है। उन्होंने ईवीएम उपलब्ध कराने के लिए भारत का धन्यवाद किया। भूटान के मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि भूटान में बायोमेट्रिक एकीकृत राष्ट्रीय आईडी प्रक्रिया है। इसके जरिये ही मतदाता का सत्यापन किया जाता है। भूटान भविष्य के चुनावों में ऑनलाइन मतदान की संभावना तलाश रहा है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि भूटान के अलावा नेपाल और नामीबिया में भी सीमित संख्या में भारतीय ईवीएम का इस्तेमाल किया जाता है। बीईएल और ईसीआईएल चुनाव आयोग के लिए ईवीएम का बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेरिंग तोबगे ने जीता था चुनाव
भूटान में पिछले साल जनवरी में आम चुनाव हुए थे। भूटान के पूर्व प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे की पार्टी ने संसद में करीब दो-तिहाई सीटों के साथ आम चुनाव जीता था। तोबगे की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने 2024 के नेशनल असेंबली के आम चुनावों में तीस सीटों के साथ जीत हासिल की। जबकि, भूटान ट्रेंड्रेल पार्टी (बीटीपी) ने बाकी सत्रह सीटों पर जीत दर्ज की। पीडीपी को कुल वोटों का 42.53 फीसदी और बीटीपी को 19.59 फीसदी वोट मिले। 

भूटान के प्रतिनिधिमंडल ने किया था चुनाव आयोग का दौरा
भूटान के प्रतिनिधिमंडल ने पिछले साल चुनाव आयोग का दौरा किया था। इस दौरान भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को भारत की चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी थी। 


भारत में ईवीएम पर उठते हैं सवाल
एक ओर भूटान जहां ईवीएम से चुनाव को बेहतर बता रहा तो दूसरी ओर भारत में ईवीएम को लेकर सवाल उठते रहते हैं। विपक्ष लगातार ईवीएम से वोटों में हेरफेर और अन्य गड़बड़ियों के आरोप लगाता रहा है। विपक्ष बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करता है। हालांकि चुनाव आयोग विपक्ष के आरोपों को नकारता रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed