फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CEC Kumar flags potential of deep fakes, false narrative to destabilise level-playing field in polls

ECI: चुनाव आयुक्त से मिला राजदूतों का समूह; फेक नैरेटिव-डीप फेक और AI के बढ़ते इस्तेमाल की चुनौती पर चर्चा

Mon, 26 Feb 2024 09:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 26 Feb 2024 09:24 PM IST
सार

ECI: सीईसी कुमार ने वैश्विक स्तर पर लोकतांत्रिक देशों के सामने फेक नैरेटिव, डीप फेक और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल की चुनौती पर प्रकाश डाला। सीईसी ने कहा कि इनसे समान अवसर और चुनाव की पवित्रता प्रभावित हो सकती हैं। 

विज्ञापन
CEC Kumar flags potential of deep fakes, false narrative to destabilise level-playing field in polls
विभिन्न देशों के संयुक्त राष्ट्र के स्थायी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते मुख्य चुनाव आयुक्त। - फोटो : एक्स/स्पोक्सपर्सन ईसीआई

विस्तार

राजदूतों के एक समूह और नौ देशों के संयुक्त राष्ट्र के स्थायी प्रतिनिधियों ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार से मुलाकात की। इस दौरान सीईसी ने चुनाव में समान अवसर को प्रभावित करने वाले झूठे विमर्श (फेक नैरेटिव), डीप फेक और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल की चुनौती पर प्रकाश डाला। 

विज्ञापन

सीईसी कुमार ने प्रतिनिधियों को जानकारी दी कि कैसे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में करीब 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता आगामी आम चुनाव में हिस्सा लेंगे और करीब 12 लाख मतदान केंद्रों में अपना मत डालेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CEC Kumar flags potential of deep fakes, false narrative to destabilise level-playing field in polls
संयुक्त राष्ट्र मे विभिन्न देशों के स्थायी प्रतिनिधि सीईसी से बातचीत करते हुए। - फोटो : एक्स/स्पोक्सपर्सन ईसीआई

प्रतिनिधिमंडल में अंगोला, बहरीन, बोलीविया, बोस्निया और हर्जेगोविना, इटली, पलाऊ, पनामा, सोलोमन द्वीप और उरुग्वे के प्रतिनिधि शामिल थे। चुनाव आयोग के मुताबिक, सीईसी कुमार ने वैश्विक स्तर पर लोकतांत्रिक देशों के सामने फेक नैरेटिव, डीप फेक और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल की चुनौती पर प्रकाश डाला। सीईसी ने कहा कि इनसे समान अवसर और चुनाव की पवित्रता प्रभावित हो सकती हैं। 

विज्ञापन

इस बात बातचीत का आयोजन विदेश मंत्रालय के द्वारा किया गया था। यह संयुक्त राष्ट्र में प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ जुड़ने के लिए एक अभियान का हिस्सा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed