फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDS visit further solidified India-Australia defence partnership: Defence ministry News In Hindi

जनरल अनिल चौहान का ऑस्ट्रेलिया दौरा: रक्षा सहयोग को मिली नई उड़ान, समुद्री सुरक्षा पर विशेष फोकस

Sat, 08 Mar 2025 11:43 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 11:43 PM IST
सार

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने 4 से 7 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया का सफल दौरा किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया गया, खासकर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर।

विज्ञापन
CDS visit further solidified India-Australia defence partnership: Defence ministry News In Hindi
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने चार से सात मार्च तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया। इस दौरे के दौरान सीडीएस चौहान ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच की सैन्य सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में काम किया। इस बात की जानकारी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को दी। 

विज्ञापन


सैन्य सहयोग को और मजबूत करने पर जोर
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने 4 से 7 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया का सफल दौरा किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया गया, खासकर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर।

विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी
मंत्रालय ने बताया कि यह यात्रा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते सामरिक रिश्तों को दर्शाती है, जो क्षेत्रीय सुरक्षा और सैन्य सहयोग में साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है। यात्रा के दौरान जनरल चौहान को ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल के रसेल कार्यालय में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर और पारंपरिक स्वागत प्राप्त हुआ। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स एडमिरल डेविड जॉनसन और चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के साथ उच्चस्तरीय चर्चा की। इसके अलावा, जनरल चौहान ने ऑस्ट्रेलिया के मुख्यालय संयुक्त संचालन कमान (HQJOC) का दौरा किया, जहां उन्होंने वहां की परिचालन संरचना की जानकारी ली और दोनों देशों के संयुक्त संचालन को बढ़ाने के मौके तलाशे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरा में और क्या हुआ..
इस यात्रा के दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सेना के बल कमान मुख्यालय और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बेड़े मुख्यालय का भी दौरा किया, जहां समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक संचालन को और बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने के लिए समुद्री सुरक्षा, संयुक्त अभ्यास, क्षमता निर्माण, रक्षा प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान और नई द्विपक्षीय रक्षा पहलों पर विशेष ध्यान दिया गया।

साथ ही मंत्रालय ने बताया कि यात्रा का एक अहम पल ऑस्ट्रेलियाई युद्ध स्मारक पर जनरल चौहान द्वारा भारतीय शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था, जिनकी शहादत गैलीपोली अभियान के दौरान हुई थी। इस यात्रा से भारत और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा संबंध और मजबूत हुए हैं और दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा और रणनीतिक हितों का मेल और बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed