{"_id":"61b12e998ca3bb7a530eb113","slug":"cds-general-bipin-rawat-had-paid-his-last-visit-to-nagpur-maharashtra-in-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादें: जनरल रावत ने महाराष्ट्र का किया था अंतिम दौरा, ली थी हथियारबंद ड्रोन के प्रोटोटाइप की जानकारी और दिए थे तकनीकी सुझाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यादें: जनरल रावत ने महाराष्ट्र का किया था अंतिम दौरा, ली थी हथियारबंद ड्रोन के प्रोटोटाइप की जानकारी और दिए थे तकनीकी सुझाव
Thu, 09 Dec 2021 03:45 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 09 Dec 2021 03:45 AM IST
सार
जनरल रावत ने यात्रा के दौरान नागपुर की कंपनी द्वारा बनाए जा रहे हथियारबंद ड्रोन के प्रोटोटाइप और गोला-बारूद को लेकर जानकारी ली थी।
विज्ञापन
जनरल बिपिन रावत
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की अचानक हुई मृत्यु से देश सदमे में है। बुधवार को जनरल रावत की तमिलनाडु के कन्नूर में 12 अन्य लोगों के साथ एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जनरल रावत अपनी अंतिम यात्रा पर नंवबर में महाराष्ट्र के नागपुर गए थे।
विज्ञापन
जनरल रावत ने यात्रा के दौरान नागपुर की कंपनी द्वारा बनाए जा रहे हथियारबंद ड्रोन के प्रोटोटाइप और गोला-बारूद को लेकर जानकारी ली थी। साथ ही उन्होंने गैर-संपर्क युद्ध और सशस्त्र बलों में इसके पुनर्गठन के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
उनका हेलीकॉप्टर अमरावती रोड स्थित ड्रोन निर्माता के परिसर में उतरा था। ड्रोन का निर्माण सोलर ग्रुप ऑफ कंपनीज द्वारा किया गया था, जिसमें सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड और इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड शामिल हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने पूछा था कि कि क्या ड्रोन विंग्स मोटर, जो कि पंखों के सामने वाले हिस्से में होती है, पंखों के ऊपरी हिस्से पर फिट की जा सकती है। साथ ही दौरे के दौरान सीडीएस रावत ने नागपुर में आईएएफ मेंटेनेंस कमांड मुख्यालय का भी दौरा किया था।
इसी के साथ ही उन्हें भारतीय वायु सेना के पास विभिन्न प्रकार की संपत्तियों के रखरखाव और संबंधित रसद सहायता के रखरखाव में रखरखाव कमान की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। बता दें कि जनरल रावत को दिसंबर 2016 में 27वें सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें 31 दिसंबर, 2019 को भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में नियुक्त किया गया था।