फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cctv cameras will be monitored of Gorakhnath temple

योगी के सीएम बनते ही गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा बढ़ी, कैमरे से होगी निगरानी

Mon, 20 Mar 2017 06:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Mon, 20 Mar 2017 06:52 AM IST
विज्ञापन
cctv cameras will be monitored of Gorakhnath temple
गोरखनाथ मंदिर के महंत आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनते ही मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंदिर में इंट्री से पहले हर आने जाने वाले की चेकिंग होगी और ड्रोन कैमरे से पूरे मंदिर की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निवास स्थान और दफ्तर में अंजान व्यक्ति को दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने बैठक कर प्लान तैयार करने के साथ ही सुरक्षा का इंतजाम सुनिश्चित कर लिया है। वहीं मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए लखनऊ से एक अधिकारी गोरखपुर पहुंच चुके है।
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर में अभी तक लगी सुरक्षा दोगुना से भी ज्यादा कर दी गई है। मंदिर की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल होगा। एसएसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि दो कंपनी पीएसी मंदिर में लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही मंदिर में दाखिल होने वाले सभी लोगों की जांच की जाएगी, उसके बाद ही इंट्री दी जाएगी। मुख्यमंत्री के निवास स्थान और दफ्तर की ओर किसी भी अंजान को दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। मंदिर में चार जगहों पर बैरीकेडिंग कराकर तलाशी कराई जाएगी। हर बैरीकेडिंग के लिए चार सब इंस्पेक्टर और 16 कांस्टेबल की तैनाती की गई है।

महंत आदित्यनाथ के पास मौजूदा समय में वाई श्रेणी की सुरक्षा है। इसके तहत सीआईएसएफ के दो अफसर और 11 जवानों को पांच एमपी गन के साथ रहते है। सीआईएसएफ जवान 24 घंटे गोरखनाथ मंदिर, दफ्तर और उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मौजूद रहते थे। मगर सीएम प्रोटोकाल के मुताबिक उनकी सुरक्षा बदल जाएगी। अब उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिलेगी। 
..

गैर जनपद से फोर्स मांगी गई

cctv cameras will be monitored of Gorakhnath temple
योगी के मुख्यमंत्री पद के शपथ लेने के बाद से ही गोरखनाथ मंदिर में आने को लेकर पुलिस अफसर तैयारी में जुटे हैं। शनिवार की शाम पुलिस अफसरों ने मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। पहले से मौजूद सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाते हुए दो कंपनी पीएसी तैनात की गई है। पुलिस अफसरों की छुटी रद्द हो गई है और छुट्टी पर गए अफसर बुलाए गए है। मुख्यमंत्री के फ्लीट के लिए 16 वाहनों को तैयार किया गया है। गैर जनपद से भी फोर्स मांगी गई है।

पहले से मंदिर में मौजूद फोर्स 
इंस्पेक्टर     01
सब इंस्पेक्टर  05
हेड कांस्टेबल  13
कांस्टेबल      62
महिला कांस्टेबल 08

बढ़ाई गई फोर्स का विवरण
सीओ       04
इंस्पेक्टर    12
सब इंस्पेक्टर   50
कांस्टेबल     300
पीएसी       दो सेक्शन
डॉग   स्कवायड
बम   निरोधक दस्ता

मुख्यमंत्री आगमन पर होती थी यह व्यवस्था 
एसपी              06
डीएसपी          19
एसओ            44
सब इंस्पेक्टर      315
कांस्टेबल         1400
महिला एसआई    05
महिला कांस्टेबल  92
ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर    07
ट्रैफिक पुलिस        68
पीएसी              05 कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed