{"_id":"6a1e239d0e38557b6c051b0a","slug":"cbse-re-evaluation-portal-not-reopening-students-upset-as-link-remains-inactive-date-postponed-earlier-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE का पुनर्मूल्यांकन पोर्टल फिर नहीं खुला: लिंक निष्क्रिय रहने से छात्रों में नाराजगी, पहले भी टली है तारीख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CBSE का पुनर्मूल्यांकन पोर्टल फिर नहीं खुला: लिंक निष्क्रिय रहने से छात्रों में नाराजगी, पहले भी टली है तारीख
Tue, 02 Jun 2026 05:58 AM IST
Pavan
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Pavan
Updated Tue, 02 Jun 2026 05:58 AM IST
सार
सीबीएसई द्वारा पुनर्मूल्यांकन और अंक सत्यापन प्रक्रिया के लिए 1 जून से पोर्टल शुरू करने की घोषणा के बावजूद पोर्टल सोमवार तक सक्रिय नहीं हो सका, जिससे छात्र और अभिभावक परेशान हैं। कई छात्रों का कहना है कि उन्हें अभी तक उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी भी नहीं मिली है, जिससे वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
CBSE का पुनर्मूल्यांकन पोर्टल फिर नहीं खुला
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से पुनर्मूल्यांकन और अंक सत्यापन प्रक्रिया के लिए नई तारीखें घोषित किए जाने के बावजूद बोर्ड का पुनर्मूल्यांकन के लिए शुरू होने वाला पोर्टल नहीं चलने से छात्रों में नाराजगी है। बोर्ड ने एक जून से पोर्टल शुरू किए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन सोमवार को भी छात्रों को निराशा हाथ लगी।
यह भी पढ़ें- NEET Controversy: दिग्विजय सिंह ने PM मोदी के जवाबदेही मॉडल को सराहा, संसदीय समिति के सामने पेश हुए NTA अफसर
दिनभर इंतजार करते रहे छात्र
सुबह से शाम तक पोर्टल का लिंक सक्रिय नहीं हुआ। हालांकि कहा जा रहा है कि आधी रात से पहले पोर्टल शुरू हो सकता है। सीबीएसई ने इससे पहले पुनर्मूल्यांकन और अन्य पोस्ट-रिजल्ट प्रक्रियाओं की शुरुआत 29 मई से करने की योजना बनाई थी, लेकिन वेबसाइट को मजबूत बनाने और तकनीकी व्यवस्थाओं में सुधार का तर्क देते हुए एक जून की नई समय सीमा दी थी।
विज्ञापन
सीबीएसई ने वेबसाइट अपग्रेड का दिया था हवाला
सीबीएसई ने सोशल मीडिया एक्स पर संदेश जारी कर कहा था कि संशोधित कार्यक्रम का उद्देश्य पारदर्शिता बनाए रखना और मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है। सीबीएसई ने कहा था कि वेबसाइट को अपग्रेड किया जा रहा है जिससे बड़ी संख्या में छात्रों के एक साथ लॉगिन करने पर किसी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए। हालांकि निर्धारित नई तारीख आने के बाद भी पोर्टल शुरू नहीं होने से छात्रों की चिंता और बढ़ गई है। छात्रों और अभिभावकों की मांग है कि सीबीएसई जल्द पोर्टल शुरू कर स्पष्ट समय-सीमा की घोषणा करें ताकि वे बिना किसी अतिरिक्त तनाव के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी कर सकें। सायंकाल तक बोर्ड की ओर से पोर्टल शुरू होने को लेकर कोई नई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई थी।
यह भी पढ़ें- Supreme Court: सर्वोच्च न्यायालय को आज मिलेंगे पांच नए जज, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत दिलाएंगे पद की शपथ
छात्रों का आरोप अब भी उत्तरपुस्तिका नहीं मिली
कई छात्र सोशल मीडिया पर आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें अब तक अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी ही प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे में वे यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि किन प्रश्नों या उत्तरों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया जाए। जिन छात्रों को उत्तरपुस्तिकाएं मिल चुकी हैं, वे भी पुनर्मूल्यांकन पोर्टल शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।