{"_id":"5ef4d238f916cf569a0f3a0e","slug":"cbse-postponed-ctet-exam-scheduled-to-be-held-on-july-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने सीटीईटी की परीक्षा स्थगित की, पांच जुलाई को होना था आयोजन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीएसई ने सीटीईटी की परीक्षा स्थगित की, पांच जुलाई को होना था आयोजन
Thu, 25 Jun 2020 10:05 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (निशंक)
- फोटो : एएनआई
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पांच जुलाई को होने वाली केंद्रीय शिक्षक अर्हता परीक्षा को बृहस्पतिवार को स्थगित करने का फैसला किया है। अब इसका आयोजन तभी होगा जब स्थिति अनुकूल होने होगी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
निशंक ने कहा, ‘पांच जुलाई को होने वाली सीटीईटी की 14वीं परीक्षा स्थगित कर दी गई है। जब परीक्षा के आयोजन के लिए स्थिति अधिक अनुकूल होगी तब परीक्षा की नयी तारीख की सूचना दी जाएगी।’
विज्ञापन