फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBSE Paper Leak: these are the key developments in this matter

CBSE पेपर लीक: एक हफ्ते के अंदर होगा तारीखों का ऐलान, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

Thu, 29 Mar 2018 01:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Mar 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
CBSE Paper Leak: these are the key developments in this matter
सीबीएसई पेपर लीक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं का गणित और कक्षा 12वीं का अर्थशास्त्र की परीक्षा दोबारा करवाने का फैसला लिया है क्योंकि परीक्षा से पहले ही यह दोनों पेपर लीक हो गए थे। इस मामले में अब तक बहुत सारी बातें सामने आई हैं। हम आपको बताते हैं कब क्या हुआ।

विज्ञापन


- जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि या तो सीबीएसई सभी पेपर दोबारा करवाए या फिर एक भी ना हो। इसके अलावा उन्होंने हमें न्याय चाहिए के नारे लगाए।
विज्ञापन


- बोर्ड ने एक सर्कुलर जारी किया है जिसमें बोर्ड की परीक्षाओं की पवित्रता और सभी छात्रों के साथ निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए दोबारा पेपर करवाने का निर्णय लिया है। एक हफ्ते के अंदर वेबसाइट पर नई परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सीबीएसई की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से पेपर लीक मामले पर बात की और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।

- मामले के प्रकाश में आने के बाद प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि सरकार इस मामले पर एक आंतरिक जांच कर रही है और बच्चों को आश्वासन दिया कि सोमवार से एक सख्त सिस्टम बनाया जाएगा।

- सीबीएसई की शिकायत पर पेपर लीक मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। इसके अलावा मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

- बोर्ड परीक्षार्थियों के पैरेंट्स ने सीबीएसई को असमर्थ करार दिया और बच्चों के भविष्य के साथ खेलने की वजह से आलोचना की।

- दसवीं कक्षा की आकांक्षा का कहना है कि मैं नहीं जानती कि मेरी गलती क्या है। मैं गणित के पेपर को दोबारा क्यों लिखूं? मुझे बताइये आखिर मैं ऐसा क्यों करुं? यह मेरी गलती नहीं है। मुझे पेपर लीक होने की वजह से सजा नहीं मिलनी चाहिए।

- दसवीं कक्षा के एक छात्र की मां ने इस मामले पर कहा- हम सभी इस खबर से प्रभावित हुए हैं। आखिर क्यों सीबीएसई ने पेपर को सुरक्षित नहीं रखा? यह आपकी अक्षमता के बारे में बहुत कुछ बोलती है।


- बुधवार को आम आदमी पार्टी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को पेपर लीक के लिए लताड़ा।

- 15 मार्च को दिल्ली सरकार ने कहा था कि उसके पास 12वीं कक्षा के अकाउंट्स का पेपर लीक होने की खबर आई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed