फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBSE: Over 4 lakh students applied for re-evaluation in Class 12; 11+ lakh scanned answer sheets sought

CBSE: 12वीं में चार लाख से अधिक छात्रों ने दिए पुनर्मूल्यांकन आवेदन; 11+ लाख स्कैन उत्तर पुस्तिकाएं मांगी गईं

Wed, 27 May 2026 05:58 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Wed, 27 May 2026 05:58 AM IST
सार

सीबीएसई के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पुनर्मूल्यांकन के आवेदन मिले हैं। जिसमें, 12वीं में चार लाख से अधिक विद्यार्थियों के पुनर्मूल्यांकन आवेदन दिए हैं, वहीं 11 लाख से अधिक स्कैन उत्तर पुस्तिकाएं भी मांगी गईं।

विज्ञापन
CBSE: Over 4 lakh students applied for re-evaluation in Class 12; 11+ lakh scanned answer sheets sought
सीबीएसई को मिले चार लाख से ज्यादा पुनर्मूल्यांकन आवेदन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं की परीक्षा में ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) के चलते पुनर्मूल्यांकन के लिए रिकॉर्ड चार लाख से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। सीबीएसई के इतिहास में पहली बार किसी परीक्षा में इतनी बड़ी संख्या में पुनर्मूल्यांकन के आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Supreme Court: 'सिर्फ अदालती डर से नहीं बच सकता पर्यावरण', चंबल में अवैध खनन पर कोर्ट सख्त; दिए ये निर्देश
विज्ञापन


हजारों विद्यार्थियों को नहीं मिली आंसर-शीट
मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे तक 4,04,319 विद्यार्थी आवेदन कर चुके थे, जबकि गिनती अभी जारी है। वहीं, हजारों विद्यार्थियों को आंसर-शीट मिल ही नहीं पाई, इस कारण वे फिर से मूल्यांकन के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं। खास बात यह है कि 11,31,961 स्कैन उत्तर पुस्तिकाएं मांगी गई हैं। इसमें से अभी तक 8,98,214 उत्तर पुस्तिकाएं दी जा चुकी हैं। अधिकारी भी मानते हैं कि 12वीं के नतीजे आने के 14 दिन बीतने के बाद अभी तक विद्यार्थी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्टल दोबारा खोलने पर हो सकता विचार
विद्यार्थियों की दिक्कतों को देखते हुए सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन के लिए विंडो फिर खोलने पर विचार कर सकता है। यदि विंडो खुलती है, तो चार लाख का आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। उत्तर पुस्तिका की प्रति नहीं मिलने से आवेदन से वंचित रह गए विद्यार्थियों का कहना है कि जब तक स्कैन कॉपी नहीं मिलेगी, तब तक कैसे पता चलेगा कि उन्हें कम नंबर क्यों मिले हैं?

यह भी पढ़ें- Ebola Virus: बंगलूरू में युगांडा की महिला में दिखे इबोला के लक्षण, अस्पताल में भर्ती; पुणे NIV भेजा गया सैंपल

स्कैन कॉपी बेहद धुंधली- शिक्षक
एक शिक्षक ने सोशल मीडिया पर गणित की कॉपी दिखाते हुए कहा, स्कैन कॉपी बेहद ही धुंधली है। ऐसी कॉपी को किसी शिक्षक ने कैसे पढ़ा होगा क्योंकि पढ़ने के बाद ही नंबर दिए होंगे। यही कारण है कि जिन विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका मिली है, वे सही कह रहे हैं कि उनकी कॉपी ठीक से चेक नहीं हुई है। बोर्ड कॉपियां ठीक से स्कैन ही नहीं कर पाया, इसलिए कॉपियां ठीक जांची नहीं गईं और बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है।
सीबीएसई, 4 लाख से अधिक छात्र, पुनर्मूल्यांकन, सीबीएसई कक्षा 12, स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाएं, सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2026, सीबीएसई पंक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed