CBSE पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने वाला अधिकारी सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं और 12वीं का पेपर लीक होने के मामले में CBSE बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है। एचआरडी मंत्रालय के सचिव अनिल स्वरूप ने कहा कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले CBSE के अधिकारी को रविवार को सस्पेंड कर दिया गया है।
स्वरूप ने कहा कि एचआरडी मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। CBSE ने केएस राणा को सस्पेंड किया है जोकि लापरवाही बरतते पाये गए। इस मामले में मदर खजानी कॉन्वेंट स्कूल मुंगेशपुर दिल्ली के दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया है।
स्पेशल कमिश्नर क्राइम आरपी उपाध्याय ने बताया कि इन शिक्षकों के नाम रिषभ और रोहित हैं जोकि गणित और फिजिक्स पढ़ाते थे। इन शिक्षकों ने तौकीर तक जानकारी पहुंचाई जोकि कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाता है। दिल्ली पुलिस ने तौकीर को भी गिरफ्तार किया है।
उपाध्याय ने बताया कि हाथ से लिखा हुआ पेपर परीक्षा से एक दिन पहले लीक किया गया था, बाद में पेपर की फोटो परीक्षा से आधे घंटे पहले वायरल की गयी। आपको बता दें कि यह कार्रवाई CBSE 12वीं की इकोनॉमिक्स की परीक्षा लीक होने के मामले में की गयी है।
Consequent to the arrest of 2 teachers from Mother Khajani Convent School, Mungeshpur, Delhi, & a coaching institute Head, Tauquir by Delhi Police, for colluding to leak the Class12 eco. paper & probe done by CBSE, a #CBSE personnel, KS Rana, found lax in supervision. (1/2)
— Anil Swarup (@swarup58) April 1, 2018
On the direction of the HRD Minister @PrakashJavdekar to take swift action against culprits, the Board has suspended K S Rana, the official found lax in supervising examination centre (0859) with immediate effect. A formal inquiry has been instituted (2/2)
— Anil Swarup (@swarup58) April 1, 2018