फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBSE board has asked all CBSE schools to share their internal exam information to evaluate 10th class board result

मूल्यांकन पर मशक्कत: दसवीं बोर्ड के छात्रों का कैसे तैयार हो रिजल्ट, सीबीएसई नई गाइडलाइन बनाने में जुटा

Fri, 23 Apr 2021 01:28 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 23 Apr 2021 01:28 PM IST
सार

दिल्ली के एक सीबीएसई स्कूल के प्रिंसिपल ने अमर उजाला से कहा, सीबीएसई ने पूछा है पूरे साल में स्कूलों ने कैसे ओर कितनी परीक्षाएं करवाई हैं। इसमें कितनी ऑनलाइन थीं और कितनी ऑफलाइन, और उनका मूल्यांकन करने के लिए क्या तरीके इस्तेमाल किए गए हैं...

विज्ञापन
CBSE board has asked all CBSE schools to share their internal exam information to evaluate 10th class board result
परीक्षा की तैयारी करते छात्र - फोटो : Educart

विस्तार

सीबीएसई ने दसवीं बार्ड के छात्रों का मूल्यांकन कैसे हो इस पर काम करना शुरू कर दिया है। बोर्ड ने सभी सीबीएसई स्कूलों से अपने इंटरनल एग्जाम की जानकारी साझा करने के लिए कहा है। अमर उजाला को मिली जानकारी के अनुसार, सीबीएसई ने देशभर के सभी स्कूलों ये डाटा मांगा है कि कोरोना काल के दौरान उन्होंने दसवीं कक्षा के छात्रों की कितनी ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षाएं ली हैं। वहीं छात्रों के कितने टेस्ट, कितनी प्री-बोर्ड और कितने इंटरनल एग्जाम आयोजित किए हैं। इन सभी परिक्षाओं में किन बिंदुओं को ध्यान में रखकर छात्रों का मूल्यांकन किया है, इसकी जानकारी बोर्ड से साझा करे।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देशभर के स्कूलों से एकत्र हुए इन आंकडों का सीबीएसई अध्ययन करेगा। इसके बाद वे स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन तैयार करेंगे, जिसमें ये बताया जाएगा कि टेस्ट, इंटरनल एग्जाम सहित अन्य परिक्षाओं में किस आधार पर छात्रों को कितने नंबर देने हैं। इस गाइडलाइन के बाद ही सभी स्कूल अपने दसवीं की कक्षाओं का परिणाम घोषित करेंगे।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश सीबीएसई स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल धूपड़ ने अमर उजाला से कहा, सीबीएसई ने सभी प्रदेशों के रीजनल आफिस में एक गूगल फार्म भेजा है। इसमें दसवीं कक्षा के बारे में जानकारी मांगी है। साथ ही, पूछा गया है कि स्कूलों ने अभी तक कितने आंतरिक टेस्ट, प्री-बोर्ड्स लिए हैं। इसके अलावा परीक्षाओं के मूल्यांकन पैटर्न के बारे में जानकारी साझा करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के एक सीबीएसई स्कूल के प्रिंसिपल ने अमर उजाला से कहा, सीबीएसई की तरफ से सूचना मिली हैं। बोर्ड द्वारा नियुक्त सिटी कॉर्डिनेटर्स अपने-अपने शहरों में स्कूलों से जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। ये सिटी कॉर्डिनेटर स्कूलों से ऐसी जानकारी मांगे रहे हैं कि पूरे साल के दौरान स्कूलों ने कैसे ओर कितनी परीक्षाएं करवाई हैं। इसमें कितनी ऑनलाइन थीं और कितनी ऑफलाइन, और उनका मूल्यांकन करने के लिए क्या तरीके इस्तेमाल किए गए हैं। ये सिटी कॉर्डिनेटर्स सारी जानकारी बोर्ड के साथ साझा करेंगे।


गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड ने देश में बेकाबू हो रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर 10वीं की परीक्षा रद्द और 12वीं की टाल दी है। 12वीं की परीक्षा पर फैसला एक जून के बाद होगा। परीक्षा के 15 दिनों पहले विद्यार्थियों को सूचित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed