फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI will continue its probe into the Embraer scandal

जुर्माना भरने के बावजूद भी एमब्रेयर सौदे की सीबीआई जांच रहेगी जारी

Wed, 26 Oct 2016 09:26 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Oct 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
CBI will continue its probe into the Embraer scandal
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने मंगलवार को कहा कि ब्राजील की विमान निर्माता कंपनी एमब्रेयर भारत और तीन अन्य देशों के साथ विमान सौदे में भ्रष्टाचार के मामले में अमेरिकी प्रशासन के साथ समझौते के बावजूद भारतीय कानून के शिकंजे में भाग नहीं सकती।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि काली सूची में डालने की नई नीति को अगले महीने तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा। उधर, यूपीए सरकार के शासनकाल में हुए एमब्रेयर विमान सौदे में रिश्वत की बात सामने आने पर विमान कंपनी खुद इसके निपटारे के लिए सामने आई है। अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से मंगलवार को बताया गया कि विमान कंपनी ने 205 मिलियन डॉलर का भुगतान करने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन


समझौते के तहत एमब्रेयर कंपनी सौदे में हेराफेरी के लिए पेनाल्टी के तौर पर न्याय विभाग को 107 मिलियन डॉलर और समझौते की लीक हुई जानकारी के लिए 98 मिलियन डॉलर के भुगतान को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिकर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 208 मिलियन डॉलर के एमब्रेयर विमान सौदा में हुए भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी की जांच सीबीआई कर रही है और यह जारी रहेगी।

'अमेरिकी कानून भारत के कानून से अलग'

CBI will continue its probe into the Embraer scandal

​मंत्री ने कहा कि अमेरिकी कानून भारत के कानून से अलग है। अमेरिकी कानून में आपराधिक मामलों का निपटारा जुर्माने के जरिए भी हो सकता है, लेकिन भारतीय कानून में ऐसा नहीं है। भारत में ऐसा तभी हो सकता है जब मामला बहुत ही मामूली हो।

यह पूछे जाने पर कि क्या एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम के लिए एमब्रेयर द्वारा भारतीय वायु सेना को आपूर्ति किए गए तीन विमानों को सेवा से हटा दिया जाएगा, मंत्री ने कहा कि ऐसा करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

परिकर ने कहा कि राष्ट्रीय जरूरत सरकार की पहली प्राथमिकता है और वह जल्द ही कंपनियों को काली सूची में डालने की नई नीति तैयार करेंगे। नई नीति को रक्षा खरीद परिषद अंतिम रूप देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed