फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI took action in digital arrest cases and arrested five people by raiding 42 locations in eight states

कार्रवाई: ठगों को सिम बेचने वालों पर शिकंजा, CBI ने आठ राज्यों में 42 ठिकानों पर छापे मारे; पांच लोग गिरफ्तार

Sun, 11 May 2025 05:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 11 May 2025 05:17 AM IST
सार

सीबीआई ने ऑपरेशन चक्र-पांच के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न टेलीकॉम ऑपरेटरों के पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंटों के परिसरों पर छापे मारे। एजेंसी ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये एजेंट साइबर अपराधियों और टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं के अधिकारियों के साथ मिलीभगत से सिम कार्ड जारी करने में लिप्त थे।  

विज्ञापन
CBI took action in digital arrest cases and arrested five people by raiding 42 locations in eight states
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को आठ राज्यों में 42 ठिकानों पर छापा मारा है। सीबीआई ने इस मामले में केवाईसी मानदंडों का उल्लंघन करते हुए सिम कार्ड बेचने में उनकी संलिप्तता के लिए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और कई अहम दस्तावेज व डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं।

विज्ञापन


यह कार्रवाई साइबर अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने और डिजिटल धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए चल रहे प्रयासों का हिस्सा है। सीबीआई ने ऑपरेशन चक्र-पांच के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न टेलीकॉम ऑपरेटरों के पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंटों के परिसरों पर छापे मारे। आरोप है कि ये एजेंट साइबर अपराधियों और टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं के अधिकारियों के साथ मिलीभगत से सिम कार्ड जारी करने में लिप्त थे। इन सिम कार्ड का इस्तेमाल बाद में डिजिटल गिरफ्तारी, धोखाधड़ी, निवेश धोखाधड़ी और यूपीआई धोखाधड़ी जैसी अवैध गतिविधियों में किया जाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Congress: 'संविधान को खारिज करने वालों के वंशज आज उसका बचाव कर रहे', शशि थरूर ने RSS पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने इन राज्यों में खंगाले 42 ठिकाने
जांच एजेंसी ने पीओएस एजेंटों द्वारा जारी किए गए अनधिकृत सिम कार्ड की बिक्री और दुरुपयोग को रोकने के लिए समन्वित प्रयास के तहत असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में 42 ठिकानों को खंगाला। सीबीआई ने छापे के दौरान मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, केवाईसी दस्तावेज जैसे कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके अलावा, अनधिकृत सिम कार्ड के वितरण में शामिल मध्यस्थों सहित व्यक्तियों की पहचान की गई है और अपराध की आय से अर्जित चल संपत्ति को भी जब्त किया गया है। 

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor : चिनाब पर बने सलाल बांध के पांच गेट खोले, जल प्रहार से पाकिस्तान में बाढ़ जैसे हालात

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed