{"_id":"5b64c5574f1c1b8d3e8b4fdb","slug":"cbi-to-investigate-cambridge-analytics-data-theft-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई करेगी कैंब्रिज एनालिटिका डाटा चोरी मामले की जांच ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई करेगी कैंब्रिज एनालिटिका डाटा चोरी मामले की जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी डाटा चोरी मामले में ब्रिटेन की पॉलिटिकल रिसर्च फर्म कैंब्रिज एनालिटिका (सीए) की जांच करेगी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि इस मामले में उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने इस साल अप्रैल में 5.62 लाख भारतीय लोगों के डाटा लीक की बात स्वीकार की थी। कंपनी की तरफ से इसमें कैंब्रिज एनाटलिटिका का नाम लिया गया था। फेसबुक ने कहा था कि ब्रिटिश कंपनी ने इसके लिए उनकी सहमति नहीं ली।
विज्ञापन
सीबीआई प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने कहा, ‘सीबीआई को सरकार की तरफ से कैंब्रिज एनालिटिका की जांच करने को कहा गया है। इस मामले की जांच कर उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले केंद्रीय इलेक्ट्रोनिक और सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने संसद में कहा था कि सरकार ने इस मामले की जांच के लिए सीबीआई से कहा है। कैंब्रिज एनालिटिका मामले में प्रसाद ने संसद में कहा, ‘ऐसा लगता है कि कैंब्रिज एनालिटिका गलत तरीके से भारतीय नागरिकों के डेटा हासिल करने में जुटी थी, जिसका दुरुपयोग हो सकता था।’ इस मामले के सामने आने के बाद से कैंब्रिज एनालिटिका ने अपना कामकाज बंद किया हुआ है।
विज्ञापन