{"_id":"63232f65ffbdd3729849a152","slug":"cbi-takes-over-probe-in-bjp-leader-sonali-phogat-death-in-goa-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonali Phogat Death: सीबीआई ने सोनाली फोगाट की मौत के मामले की जांच अपने हाथ में ली, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sonali Phogat Death: सीबीआई ने सोनाली फोगाट की मौत के मामले की जांच अपने हाथ में ली, जानें पूरा मामला
Thu, 15 Sep 2022 07:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 15 Sep 2022 07:27 PM IST
सार
हरियाणा के हिसार से भाजपा नेता फोगाट की पिछले महीने गोवा में मौत हुई थी। ऐसी आशंका है कि उनकी हत्या की गई। गोवा पुलिस ने इस मामले के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से दो व्यक्ति फोगाट के सहयोगी हैं।
विज्ञापन
Sonali Phogat
- फोटो : Social Media
विस्तार
सीबीआई ने भाजपा नेता सोनाली फोगाट की गोवा में मौत के मामले की जांच अपने हाथ में ली। इससे पहले भाजपा नेता और लोकप्रिय टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले की जांच अब सीबीआई को सौंपी गई थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके आदेश भी दे दिए थे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गृह मंत्री को चिट्ठी लिख कर सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। उन्होंने कहा था कि हम अपनी पुलिस पर भरोसा करते हैं और वे अच्छी जांच कर रहे हैं, लेकिन सीबीआई जांच अब लोगों की मांग है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हरियाणा के हिसार से भाजपा नेता फोगाट की पिछले महीने गोवा में मौत हुई थी। ऐसी आशंका है कि उनकी हत्या की गई। गोवा पुलिस ने इस मामले के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से दो व्यक्ति फोगाट के सहयोगी हैं। पुलिस ने इन दोनों पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। सावंत ने पणजी में पत्रकारों से कहा कि गोवा पुलिस ने मामले की बहुत अच्छी जांच की है और उसे कुछ सुराग भी मिले हैं।
विज्ञापन
'क्लीन कोस्ट, सेफ सी' का आयोजन करेगी गोवा सरकार
इस बीच गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने ड्रग तस्करों पर लगाम लगाने के लिए बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी सरिकार ड्रग तस्करों को पकड़ने और इस रैकेट से निजात दिलाने के लिए दिन रात काम रही है। हम ड्रग तस्करों के साथ-साथ रात की पार्टियों पर भी नकेल कसते रहे हैं। हम 17 सितंबर को 37 समुद्र तटों पर 'क्लीन कोस्ट, सेफ सी' कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।
विज्ञापन