फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI special director Rakesh Asthana will have trouble

सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना की मुसीबत बढ़ेगी...

Tue, 23 Oct 2018 10:05 PM IST
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली 
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली  Updated Tue, 23 Oct 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
CBI special director Rakesh Asthana will have trouble
राकेश अस्थाना
सीबीआई के डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना के बीच मचे घमासान में अस्थाना की मुसीबत बढ़ने जा रही है। मंगलवार को उन्हें हाईकोर्ट से भले ही थोड़ी सी राहत मिल गई है, लेकिन सीवीसी और डीओपीटी, सोमवार तक इस मामले में उन्हें कोई बड़ा झटका दे सकते हैं। इनके पास अधिकारिक तौर पर मामले की जानकारी, एफआईआर की कॉपी और दूसरे दस्तावेज पहुंच चुके हैं। सीबीआई ने ट्रायल कोर्ट में डीएसपी देवेंद्र कुमार की पेशी के दौरान इस केस में जो नई धाराएं जोड़ी हैं, उसका सीधा मतलब है कि राकेश अस्थाना का मामला अब लंबा खिंचने जा रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को कोर्ट से राकेश अस्थाना को जो राहत मिली है, उसमें केवल सर्च और गिरफ्तारी से बचाव की बात है। केस, ज्यों का त्यों चलता रहेगा और जांच भी जारी रहेगी। दूसरी ओर, डीएसपी देवेंद्र कुमार को लेकर सीबीआई का जो व्यवहार कोर्ट में दिखा, उससे लग रहा था कि इस केस में जांच एजेंसी बहुत गहराई तक जाएगी। पेशी के वक्त यह कहीं से भी नहीं दिखाई दिया, जिससे यह लगा हो कि जांच एजेंसी अपने डीएसपी के साथ सरलता से पेश आ रही है। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि इस एफआईआर में आईपीसी की कुछ नई धाराएं जोड़ी गई हैं। इनमें धारा-384, 388, 389, 467 और 471 शामिल है। पेशी के बाद देर शाम को डीएसपी देवेंद्र कुमार सस्पेंड भी कर दिए गए। 
विज्ञापन


कोर्ट में यह बात भी सामने आई कि सीबीआई ने देवेन्द्र से ख़ाली पेपर पर हस्ताक्षर लिए हैं। इस बारे में सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, यह सब झूठ है। कहीं कोई साइन नहीं कराया गया है। दिन में खबरें यह भी आती रही कि स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना से उनके सभी अधिकार वापस ले लिए गए हैं। इसके अलावा ये भी सुनाई पड़ा कि उन्हें एसआईटी हेड से मुक्त कर दिया गया है। हालांकि शाम को सीबीआई की नियमित ब्रीफिंग में कहा गया कि अभी ऐसा कुछ नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने इस बाबत कोई आदेश जारी नहीं किया है। अस्थाना के पास विजय माल्या और अगस्ता वेस्टलैंड जैसे अहम केसों की जांच है। सीबीआई की निगाह अब डीओपीटी के कदम पर टिक गई है। बताया जा रहा है कि अस्थाना जिन मामलों की जांच कर रहे थे, उन्हें किसी दूसरे अधिकारी के सुपुर्द करने की तैयारी भी हो रही है। हो सकता है कि एक-दो दिन में अप्रत्यक्ष तौर पर अस्थाना से सभी अहम केसों की फाइलें वापस ले ली जायें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed