{"_id":"5e103b2c8ebc3e88217d35e9","slug":"cbi-special-court-orders-cm-jaganmohan-reddy-to-appear-on-january-10-in-disproportionate-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आय से अधिक मामले में कोर्ट ने सीएम जगनमोहन रेड्डी को 10 जनवरी को पेश होने का दिया आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आय से अधिक मामले में कोर्ट ने सीएम जगनमोहन रेड्डी को 10 जनवरी को पेश होने का दिया आदेश
Sat, 04 Jan 2020 12:47 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
जगनमोहन रेड्डी
- फोटो : ANI
सीबीआई की एक विशेष अदालत ने आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी को 10 जनवरी को अदालत के समक्ष पेश होने का आदेश दिया है। रेड्डी ने उन्हें निजी पेशी से छूट दिए जाने का अनुरोध करने संबंधी याचिका दायर की थी जिसकी सुनवाई के दौरान अदालत ने यह आदेश दिया।
विज्ञापन
रेड्डी जब से मुख्यमंत्री बने हैं, वह मुख्यमंत्री के तौर पर अपने व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देकर सुनवाई के दौरान पेश नहीं हुए हैं। अदालत हर शुक्रवार को मामले की सुनवाई कर रही है। अदालत ने इससे पहले भी उनकी इसी तरह की याचिका खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
रेड्डी को यहां मई 2012 में गिरफ्तारी के बाद सितंबर 2013 में चंचलगुडा जेल से जमानत पर रिहा किया गया था। सीबीआई की विशेष अदालत ने उनकी जमानत याचिका मंजूर करते हुए आदेश दिया था कि वह प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से गवाहों को प्रभावित नहीं करें। उन्हें मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में पेश होने को कहा गया था।
विज्ञापन