फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI seeks court permission for Karti Chidambaram's Narco test

INX मीडिया केसः कार्ति चिदंबरम के नार्को टेस्ट के लिये CBI ने कोर्ट से मांगी अनुमति

Wed, 07 Mar 2018 09:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Mar 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
CBI seeks court permission for Karti Chidambaram's Narco test

सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया घूस मामले में कार्ति चिदंबरम का नार्को टेस्ट करवाने की अनुमति के लिये अदालत में अर्जी दायर की है। एजेंसी ने कार्ति के सीए एस. भास्कर रमण व इंद्राणी मुखर्जी की पेशी के लिये भी अर्जी दायर की है। अदालत ने इन अर्जियों पर शुक्रवार को सुनवाई करेगी। पटियाला हाउस अदालत के विशेष सीबीआई जज सुनील राणा के समक्ष कार्ति चिदंबरम के नार्को टेस्ट के लिये अर्जी दायर की है। 

विज्ञापन


सीबीआई की अर्जी पर शुक्रवार को होगी सुनवाई 

अदालत ने सीबीआई की अर्जी पर सुनवाई के बाद मंगलवार को कार्ति की पुलिस रिमांड नौ मार्च तक बढ़ा दी थी। अदालत ने उसी दिन कार्ति की जमानत याचिका पर सभी सुनवाई करेगी। बता दें की मामला मीडिया समूह में विदेशी निवेश की अनुमति दिलाने के लिये घूस लेने से जुड़ा है। एजेंसी का आरोप है कि कार्ति ने मीडिया हाउस में विदेशी निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एफआईपीबी) की अनुमति दिलाने के लिये दस लाख डॉलर की घूस मांगी थी। 
विज्ञापन


सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम को 28 फरवरी को लंदन से लौटने के बाद चैन्नई से गिरफ्तार कर लिया था। कार्ति के सीए भास्कर रमण व इंद्राणी मुखर्जी न्यायिक हिरासत में है। बता दें कि इस मामले में मीडिया समूह की पूर्व सीईओ इंद्राणी मुखर्जी व कार्ति के सीए एस. भास्कर रमण से पूछताछ हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला 2007 में एक मीडिया समूह में विदेशी निवेश के लिये विदेश निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एफआईपीबी) की अनुमति दिलाने में अनियमितता से जुड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed