{"_id":"58d149644f1c1b39791a1c20","slug":"cbi-registers-case-in-jawahar-bagh-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर बाग कांड में CBI ने दर्ज किया केस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जवाहर बाग कांड में CBI ने दर्ज किया केस
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Tue, 21 Mar 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के जवाहर बाग हिंसा मामले में सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है। पिछले साल वहां अवैध कब्जा किए लोगों को बेदखल करने की कार्रवाई के दौरान हुई हिंसा में दो पुलिस अधिकारियों सहित 29 लोगों की मौत हो गई थी। यह मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जवाहर बाग की 270 एकड़ सरकारी जमीन पर रामवृक्ष यादव के नेतृत्व वाले आजाद भारत विधिक वैचारिक क्रांति सत्याग्रही पंथ ने अवैध कब्जा कर रखा था। पुलिस ने जब उस जमीन को मुक्त कराने की कार्रवाई की तब रामवृक्ष के लोगों की पुलिस से हिंसक झड़प हो गई। उस हिंसा में पुलिस के दो अधिकारियों सहित 29 लोगों की मौत हो गई थी। मुठभेड़ में रामवृक्ष यादव की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
यूपी सरकार ने 2014 में यादव के संगठन को जवाहर बाग में दो दिनों के लिए प्रदर्शन की अनुमति दी थी, लेकिन उसके संगठन के सदस्यों ने उस पार्क पर दो वर्ष तक कब्जा जमाए रखा। बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर उस पार्क को खाली कराया गया और उस दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा हुई।
विज्ञापन