फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI registers case against six including two CMO BSF officers for rigging recruitment of central forces

CBI: केंद्रीय बलों की भर्ती में धांधली, दो सीएमओ बीएसएफ अफसर समेत छह पर केस दर्ज

Thu, 30 Mar 2023 09:09 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 30 Mar 2023 09:09 AM IST
सार

सीबीआई की एफआईआर में बीएसएफ कोलकाता के सीएमओ डॉ. एसके झा, जोधपुर बीएसएफ सीएमओ डॉ. मृणाल हजारिका, बीएसएफ जालंधर में स्पेशलिस्ट डॉ. बानी साइकिया चेटला, विक्रम सिंह देवतिया, गगन शर्मा, गुरजीत सिंह जुनेजा, मुकुल व्यास और अज्ञात व्यक्तियों के नाम हैं।

विज्ञापन
CBI registers case against six including two CMO BSF officers for rigging recruitment of central forces
सीबीआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती में अधिक वजन वाले उम्मीदवारों के मेडिकल रिकॉर्ड में हेरफेर के आरोप में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) और छह अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इसमें बीएसएफ अधिकारियों और उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। आरोप है कि रिकॉर्ड में दस किलो तक वजन कम कर दिया गया था।
विज्ञापन


सीबीआई की एफआईआर में बीएसएफ कोलकाता के सीएमओ डॉ. एसके झा, जोधपुर बीएसएफ सीएमओ डॉ. मृणाल हजारिका, बीएसएफ जालंधर में स्पेशलिस्ट डॉ. बानी साइकिया चेटला, विक्रम सिंह देवतिया, गगन शर्मा, गुरजीत सिंह जुनेजा, मुकुल व्यास और अज्ञात व्यक्तियों के नाम हैं। सीबीआई ने प्राथमिकी में बीएसएफ की एक जांच रिपोर्ट को आधार बनाया है। इसमें पाया गया कि चिकित्सा अधिकारी चयन बोर्ड (एमओएसबी-2021) के माध्यम से गृह मंत्रालय ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के लिए नोडल बल के रूप में नामित किया था। सीएपीएफ के विभिन्न केंद्रों पर भर्ती परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन


91 से 81 किलो हुआ वजन  
बीएसएफ के अतिरिक्त डीजी पीवी राम शास्त्री ने 10 मार्च, 2022 को साक्षात्कार बोर्ड की अध्यक्षता की थी। उन्होंने आईटीबीपी को सूचित किया कि कुछ अधिक वजन वाले उम्मीदवार जिन्हें मेडिकल परीक्षा टेस्ट बोर्ड ने अयोग्य पाया था बाद में समीक्षा परीक्षा में फिट घोषित कर दिए गए। उन्होंने बताया कि एक मामले में 5 मार्च 2022 को उम्मीदवार का वजन 91.820 किलो पाया गया था और तीन दिन बाद 8 मार्च की रिपोर्ट में उसका वजन 81 किलो हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed