फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI registers case against former RVNL chief in corruption case

CBI Raids: RVNL के पूर्व प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, सीबीआई ने लगाया निजी कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

Tue, 04 Oct 2022 11:16 PM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 04 Oct 2022 11:16 PM IST
सार

सतीश अग्निहोत्री को रेल विकास निगम लिमिटेड से सेवानिवृत्ति के बाद पिछले साल राष्ट्रीय हाई स्पीड रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था, जो सरकार की प्रतिष्ठित बुलेट ट्रेन परियोजना का काम संभाल रही है।

विज्ञापन
CBI registers case against former RVNL chief in corruption case
सतीश अग्निहोत्री - फोटो : NHSRCL

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने लोकपाल के आदेश पर रेल विकास निगम लिमिटेड के पूर्व सीएमडी सतीश अग्निहोत्री के खिलाफ पद का दुरुपयोग कर एक निजी कंपनी को 1,100 करोड़ रुपये का अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अग्निहोत्री को रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) से सेवानिवृत्ति के बाद पिछले साल राष्ट्रीय हाई स्पीड रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था, जो सरकार की प्रतिष्ठित बुलेट ट्रेन परियोजना का काम संभाल रही है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि लोकपाल द्वारा अग्निहोत्री के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश दिए जाने के बाद उन्हें इस साल जुलाई में बर्खास्त कर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने कथित लाभार्थी कंपनी कृष्णापट्नम रेल कंपनी लिमिटेड (केआरसीएल) के खिलाफ भी भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों और आपराधिक साजिश से संबंधित भादंसं की धारा 120-बी के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed