{"_id":"5d1cbcf68ebc3e3c844e64b4","slug":"cbi-registers-316-complaints-of-corruption-in-2018-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने 2018 में भ्रष्टाचार की 316 शिकायतें दर्ज कीं : सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई ने 2018 में भ्रष्टाचार की 316 शिकायतें दर्ज कीं : सरकार
Wed, 03 Jul 2019 08:04 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 03 Jul 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने बुधवार को बताया कि सीबीआई ने पिछले साल भ्रष्टाचार की 316 शिकायतें दर्ज कीं जिनमें से 250 का निस्तारण कर दिया गया।
कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि पिछले पांच साल में सीबीआई ने भ्रष्टाचार की कुल 2157 शिकायतें दर्ज कीं जिनमें सर्वाधिक 547 शिकायतें 2014 में दर्ज की गयीं। इसके बाद 2015 में 489, 2016 में 417 और 2017 में 388 शिकायतें दर्ज की गयीं।
उन्होंने कहा कि इन शिकायतों में से 2014 में 544, 2015 में 488, 2016 में 404 और 2017 में 353 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
मंत्री के जवाब के अनुसार पिछले साल सीबीआई ने भ्रष्टाचार की 316 शिकायतें दर्ज कीं जिनमें से कुल 250 का निस्तारण किया गया।