{"_id":"5db03d288ebc3e93ac7225bf","slug":"cbi-registered-case-against-harish-rawat-and-others-in-connection-alleged-mla-horse-trading-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीश रावत को सीबीआई का झटका, विधायकों को खरीदने के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हरीश रावत को सीबीआई का झटका, विधायकों को खरीदने के मामले में केस दर्ज
Wed, 23 Oct 2019 05:14 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 23 Oct 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (फाइल फोटो)
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सीबीआई की तरफ से झटका लगा है। सीबीआई ने कथित रूप से विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में रावत और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसपर हरीश रावत ने कहा कि मुझे सिर्फ एफआईआर की कॉपी मिली है। मेरी कानूनी सलाहकार टीम इस एफआईआर का अध्ययन कर रही है।
विज्ञापन
Central Bureau of Investigation (CBI) has registered a case against former Chief Minister of Uttarakhand, Harish Rawat and others in connection with alleged MLA horse trading case. (File pic) pic.twitter.com/srcCMNuXBp
— ANI (@ANI) October 23, 2019विज्ञापन
मार्च 2016 में उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से अपनी सरकार को बचाने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया था। इसके बाद से उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई और 31 मार्च 2016 को राज्यपाल की संस्तुति से हरीश रावत के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू हुई।
विज्ञापन
सीबीआई ने प्राथमिक जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर हरीश रावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अनुमति मांगी थी। नैनीताल हाईकोर्ट ने हरीश रावत के स्टिंग मामले में सीबीआई को एफआईआर दर्ज करने की छूट दे दी थी साथ ही यह भी साफ किया कि यह कार्रवाई न्यायालय के अंतिम आदेश पर आधारित होगी।