फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI recovers Rs 6 crore in cash from govt official arrested for taking bribe in Pune

Pune: आठ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार अधिकारी के घर से छह करोड़ कैश जब्त, छापेमारी में अकूत संपत्ति का खुलासा

Sat, 10 Jun 2023 04:54 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 10 Jun 2023 04:54 AM IST
सार

सीबीआई ने पुणे के अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अनिल गणपतराव रामोद को आठ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। राजमार्ग परियोजना के लिए अधिग्रहीत जमीन के लिए अधिक मुआवजे की मांग कर रहे किसानों से रिश्वत मांगी थी। 

विज्ञापन
CBI recovers Rs 6 crore in cash from govt official arrested for taking bribe in Pune
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को पुणे के अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अनिल गणपतराव रामोद के परिसरों पर छापेमारी की और करोड़ों रुपये की संपत्ति के दस्तावेजों के साथ छह करोड़ रुपये की नकदी भी जब्त की। इससे पहले, केंद्रीय एजेंसी ने रामोद को आठ लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने रामोद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। रामोद पुणे संभाग में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन


अनिल गणपतराव रामोद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के लिए महाराष्ट्र में पुणे, सातारा और सोलापुर जिलों के मध्यस्थ भी हैं। उन्होंने सातारा और सोलापुर में हाईवे और संबंधित बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए अधिग्रहीत की जाने वाली अपनी जमीन के लिए अधिक मुआवजे की मांग कर रहे किसानों से कथित तौर पर रिश्वत मांगी थी। सीबीआई प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी रामोद ने इस मामले को लंबित रखा और जब किसानों ने इस संबंध में उनसे संपर्क किया, तो उन्होंने बढ़े हुए मुआवजे की राशि का 10 प्रतिशत रिश्वत के रूप में मांगा।  
विज्ञापन


सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि राजमार्ग परियोजना के लिए अधिग्रहीत जमीन के लिए 1.25 करोड़ के बढ़े हुए मुआवजे का भुगतान कराने की एवज में रामोद ने किसान से 10 लाख रुपये की मांग की थी और आखिरकार आठ लाख रुपये में समझौता हो गया था। किसान ने मामले की शिकायत सीबीआई से की। सीबीआई ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया और रामोद को आठ लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी में 14 अचल संपत्तियों के दस्तावेज बरामद
अधिकारी ने कहा कि इसके बाद पुणे में रामोद के आधिकारिक आवास और तीन स्थानों पर उसकी निजी संपत्तियों की भी तलाशी ली। इस दौरान छह करोड़ रुपये की नकदी और उनके या उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर 14 अचल संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed