फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI raids two places in Kolkata in 4037 crore bank fraud case

CBI: 4037 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने की कोलकाता में दो स्थानों पर छापेमारी

Tue, 27 Dec 2022 02:37 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 27 Dec 2022 02:37 AM IST
सार

जांच एजेंसी ने कहा कि यह मामला यूनियन बैंक आफ इंडिया की एक शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था, जिसमें 20 बैंकों के कंसोर्टियम से लगभग 4037.87 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई थी।

विज्ञापन
CBI raids two places in Kolkata in 4037 crore bank fraud case
सीबीआई - फोटो : फाइल

विस्तार

सीबीआई ने 4037.87 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी मामले में सोमवार को कोलकाता की कारपोरेट पावर लिमिटेड कंपनी के साल्टलेक व दक्षिण कोलकाता स्थित परिसरों में छापे मारे। 
विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार को सीबीआई ने नागपुर, मुंबई, रांची, कोलकाता, दुर्गापुर, गाजियाबाद और विशाखापत्तनम सहित 16 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था। जानकारी के मुताबिक सोमवार को तलाशी अभियान के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज व डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। सीबीआई ने कंपनी के प्रमोटरों, निदेशकों और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने कहा कि यह मामला यूनियन बैंक आफ इंडिया की एक शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था, जिसमें 20 बैंकों के कंसोर्टियम से लगभग 4037.87 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। कंसोर्टियम के प्रमुख ऋणदाता यूनियन बैंक आफ इंडिया ने 30 सितंबर, 2013 को खाते को गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) के रूप में घोषित किया और बाद में अन्य सदस्य कंसोर्टियम बैंकों ने भी उक्त खाते को एनपीए के रूप में वर्गीकृत किया। उक्त कर्जदार कंपनी के खातों को 25 अक्तूबर, 2019 को जालसाजी घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed