फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI raids at Global Academy of Technology in Bengaluru run Karnataka Congress Chief DK Shivakumar

Karnataka: बेंगलुरु में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के कॉलेज में सीबीआई की छापेमारी, शिवकुमार ने खुद दी जानकारी

Mon, 19 Dec 2022 07:46 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 19 Dec 2022 07:46 PM IST
विज्ञापन
CBI raids at Global Academy of Technology in Bengaluru run Karnataka Congress Chief DK Shivakumar
डीके शिवकुमार (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
बेंगलुरु में कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार के एक कॉलेज में सीबीआई ने छापा मारा है। डीके शिवकुमार ने खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीबीआई ग्लोबल एकेडमी ऑफ टेक्नोलॉजी में छापेमारी कर रही है। शिवकुमार इस कॉलेज के चेयरमैन हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने सोमवार को कॉलेज के अधिकारियों से पूछताछ की। बता दें, कांग्रेस नेता शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या ग्लोबल एकेडमी ऑफ टेक्नोलॉजी की ट्रस्टी सचिव हैं और उनकी पत्नी भी कॉलेज के ट्रस्ट की सदस्य हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वे वहां क्यों गए। मुझे सिर्फ इतना पता है कि वे आए और हमारे ट्रस्टी और कर्मचारियों से मिले। मुझे नहीं पता कि उन्होंने उनसे क्या पूछताछ की। एनईएफ ट्रस्ट के खिलाफ कोई मामला भी नहीं है और वह स्थिति का सामना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस नेता शिवकुमार धन शोधन के एक मामले में आरोपों का सामना कर रहे हैं। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि पूछताछ को राजनीतिक रूप से प्रेरित नहीं समझा जाना चाहिए, क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय ने पहले भी कांग्रेस नेता के परिसरों में उस समय छापेमारी की थी।

इस बीच शिवकुमार ने भाजपा के हिंदुत्व को नाटक करार देते हुए कहा कि उनके और कांग्रेस पार्टी के अन्य लोगों द्वारा जिस हिंदू धर्म का पालन किया जाता है, वह सत्ताधारी दल से बेहतर है। हालांकि, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी संविधान का प्रचार करती है।


एक सवाल के जवाब में शिवकुमार ने कहा कि हम सभी हिंदू हैं, हम हिंदू पैदा हुए हैं, हम हिंदू के तौर पर ही मरेंगे। हम भाजपा से बेहतर तरीके से हिंदू धर्म का पालन कर रहे हैं। वे हिंदुत्व का नाटक करते हैं, लेकिन हमारा अंदर से है। हमारी भावना, भक्ति और आचरण, हमारे संस्कार और आदर्श भी हिंदू हैं। हम जिसका प्रचार करते हैं, वह हमारा संविधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed