फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI raid, two officers caught red-handed taking bribe

सीबीआई का छापा, रेलवे के दो अफसर घूस लेते रंगेहाथ पकड़े

Wed, 24 Aug 2016 04:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Wed, 24 Aug 2016 04:53 AM IST
विज्ञापन
CBI raid, two officers caught red-handed taking bribe
- फोटो : demo pic

मंगलवार की रात गाजियाबाद की सीबीआई टीम ने डीआरएम कार्यालय परिसर में स्थित सीनियर डीएफएम के केबिन में छापा मार कर दो अफसरों को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।

विज्ञापन


दोनों अफसरों ने रेलवे ट्रैक किनारे लगे पेड़ों के कटान का पेमेंट करने के नाम पर ठेकेदार से एक लाख रुपये की रिश्वत ली थी। टीम दोनों आरोपी अफसरों को साथ लेकर अन्य मामलों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


मझोला के लाइन पार निवासी सोनू उर्फ सुंदरम ने रेलवे ट्रैक किनारे लगे पेड़ों के कटान का ठेका लिया था। सोनू ने पेड़ों का कटान करा दिया। जिसका पेमेंट रेलवे के फाइनेंस सेक्शन से होना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख रुपये की मांगी थी घूस

CBI raid, two officers caught red-handed taking bribe
रिश्वत

सोनू उर्फ सुंदरम जब पेमेंट लेने पहुंचा तो सीनियर डीएफएम डा. पंकज कुमार और सेक्शन ऑफिसर आरके बल्दिया ने उससे एक लाख रुपये की मांग की। उसने कई चक्कर लगाए। लेकिन उसका पेमेंट नहीं किया गया। इसके बाद उसने सीबीआई को पूरे मामले की जानकारी दी।

इसके बाद गाजियाबाद सीबीआई टीम ने दोनों अफसरों को घेरने के लिए जाल बिछा दिया। टीम ने रुपयों को रंग लगाकर ठेकेदार को एक लाख रुपये लेकर अफसरों के पास भेजा।

जैसे ही ठेकेदार ने सीनियर डीएफएम डा. पंकज कुमार और आरके बल्दिया को रकम दी, सीबीआई टीम ने छापा मारकर दोनों को रकम के साथ दबोच लिया। सूचना मिलने पर डीआरएम और एडीआरएम भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी अफसरों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed