{"_id":"58b855634f1c1b7835830c5d","slug":"cbi-questions-alleged-middleman-vipin-khanna-in-embraer-deal-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्ब्रेयर डील में सीबीआई ने की बिचौलिए विपिन खन्ना से पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एम्ब्रेयर डील में सीबीआई ने की बिचौलिए विपिन खन्ना से पूछताछ
amrujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Thu, 02 Mar 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1350 करोड़ रुपये के एम्ब्रेयर विमान सौदे में हुए कथित घोटाले में अमेरिका से अहम सुबूत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले के बिचौलिए विपिन खन्ना से पूछताछ की है। दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में 87 वर्षीय खन्ना से हुई पूछताछ में घोटाले से जुड़े अन्य लोगों के बारे में सवाल किए गए।
विज्ञापन
2008 में यूपीए के कार्यकाल में ब्राजील की कंपनी से तीन एम्ब्रेयर विमानों का सौदा हुआ था। माना जा रहा है कि इस मामले में सीबीआई सख्त कदम उठाने जा रही है, जिसका असर कुछ राजनीतिक लोगों पर भी पड़ सकता है। इस मामले में हुई कथित घूसखोरी के बारे में पहली बार ब्राजील के एक अखबार में खबर छपी थी। मामले की जांच अमेरिका की एजेंसी भी कर रही है।
विज्ञापन
सीबीआई ने पिछले साल सितंबर में एफआईआर दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू की थी। इसमें खन्ना तक करीब 300 करोड़ रुपये घूस के तौर पर पहुंचने का सुराग मिला है। एजेंसी इसके पूरे मनी ट्रेल को खंगाल रही है। इस मामले के सामने आने के बाद रक्षा मंत्रालय ने इसकी जांच सीबीआई से कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन