फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI planning red corner notice against nirav modi and mehul choksi

नीरव-चोकसी की जल्द होगी गिरफ्तारी, रेड कॉर्नर नोटिस की तैयारी में सीबीआई

Mon, 21 May 2018 05:12 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 21 May 2018 05:12 AM IST
विज्ञापन
CBI planning red corner notice against nirav modi and mehul choksi

सीबीआई पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाला मामले में भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की तैयारी में है। एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि सीबीआई इस मामले में इंटरपोल से संपर्क करेगी।

विज्ञापन


एजेंसी ने हाल ही में मोदी और चोकसी के खिलाफ इस घोटाले में आरोपपत्र दाखिल किया है। पीएनबी ने मोदी की कंपनी के खिलाफ फर्जी तरीके से लेटर ऑफ अंडरटेकिंग और फॉरन लेटर्स ऑफ क्रेडिट जारी करने में कथित धोखाधड़ी की शिकायत सीबीआई से की थी। बैंक की तरफ से शिकायत करने से पहले ही मोदी, उसकी पत्नी एमी, भाई निशल और गीतांजलि ग्रुप का प्रोमोटर उसका मामा मेहुल चोकसी भारत छोड़कर जा चुके थे। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि एजेंसी मोदी और चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने के लिए इंटरपोल से संपर्क करेगी, जिससे इन्हें मुकदमा चलाने के लिए भारत लाया जा सके। सूत्रों ने बताया कि रेड कार्नर नोटिस से इंटरपोल के सदस्य देशों की प्रवर्तन एजेंसियों को आरोपियों का पता लगाने और संबंधित देशों में उन्हें गिरफ्तार करने की अनुमति मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएनबी ने घोटाले का विवरण देने से इनकार किया

CBI planning red corner notice against nirav modi and mehul choksi

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने उस ऑडिट या जांच के बारे में जानकारी देने से मना कर दिया है, जिससे बैंक में 13000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का पता चला।

एक आरटीआई के जवाब में पीएनबी ने जांच रिपोर्ट की प्रति साझा करने से मना कर दिया। पीएनबी ने आरटीआई आवेदन के जवाब में कहा, ‘चूंकि मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसियां कर रही हैं। ऐसे में जो सूचना मांगी गई है, सूचना के अधिकार कानून, 2005 की धारा 8(1) (एच) के तहत उसकी जानकारी नहीं देने की छूट है।’ 

विलफुल डिफॉल्टर्स पर 15200 करोड़ बकाया
सरकारी क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का कहना है इस साल अप्रैल के अंत तक विलफुल डिफॉल्टर्स पर बैंक का बकाया बढ़कर 15199.57 करोड़ रुपये हो गया है। पीएनबी के अनुसार 2017-18 की अंतिम तिमाही में 13,400 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस घाटे का कारण धोखाधड़ी और बैड लोन था। इसमें 15171.91 करोड़ रुपये विलफुल डिफॉल्टर्स पर बकाया थे।

पीएनबी, गीतांजलि जेम्स के खिलाफ कार्रवाई पर विचार करेगा सेबी
बाजार नियामक सेबी 13 हजार करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में पंजाब नेशनल बैंक और गीतांजलि जेम्स के खिलाफ संदिग्ध कारोबार से संबंधित मुद्दों की जांच पूरी करने के बाद दंडात्मक कार्रवाई पर विचार करेगा।

बाजार नियामक ने धोखाधड़ी वाले लेनदेन के बारे में शेयर बाजार को जानकारी देने में देरी को लेकर पिछले सप्ताह पीएनबी को चेतावनी पत्र जारी किया। इस धोखाधड़ी को फरार चल रहे नीरव मोदी और गीतांजलि ग्रुप ऑफ कंपनीज ने अंजाम दिया। अधिकारियों के अनुसार जांच अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed