फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI names defence agent Vipin Khanna as key beneficiary in Embraer payoffs FIR

एंब्रेयर विमान घोटाला: 87 साल के डिफेंस एजेंट पर केस

Fri, 21 Oct 2016 02:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 21 Oct 2016 02:02 PM IST
विज्ञापन
 CBI names defence agent Vipin Khanna as key beneficiary in Embraer payoffs FIR
- फोटो : Getty

2008 में यूपीए सरकार के दौरान किए गए एंब्रेयर विमान सौदे के घोटाले में सीबीआई ने मुख्य आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 87 वर्षीय डिफेंस एजेंट विपिन खन्ना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ कमीशनखोरी का आरोप है। रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि 20.8 करोड़ डॉलर के तीन विमानों के सौदे के लिए बिचौलिए की मदद ली गई थीं। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने पिछले महीने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। 87 साल के विपिन खन्ना धोखाधड़ी के मामले में पहली भी फंस चुके हैं। 2006 में उनसे सीबीआई ने एक अन्य घोटाले के लिए पूछताछ की थी। खन्ना के बेटे आदित्य का नाम ऑयल फॉर फूड स्केंडल में आया था। 
विज्ञापन


ब्राजील की कंपनी एंब्रेयर का विवादों से पुराना नाता है। कंपनी 2010 के बाद से अमेरिकी न्याय विभाग के जांच के दायरे में है। डीआरडीओ ने भी एंब्रेयर से भी स्पष्टीकरण मांगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed