फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI Moves Supreme Court Challenging Bombay HC order granting bail to former Maha minister Anil Deshmukh

Anil Deshmukh: देशमुख को जमानत देने का मामला, सुप्रीम कोर्ट पहुंची CBI, बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती

Sat, 17 Dec 2022 03:38 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 17 Dec 2022 03:38 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में केंद्रीय जांच एजेंसी ने दावा किया है कि सीबीआई की आपत्तियों के बावजूद हाईकोर्ट ने देशमुख को जमानत देते समय गंभीर त्रुटि की है। सीबीआई ने कहा है कि हाईकोर्ट ने इस बात पर गौर नहीं किया कि आर्थिक अपराध अलग श्रेणी में आते हैं और ऐसे अपराधों में नियमित मामले की तरह जमानत दिए जाने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
CBI Moves Supreme Court Challenging Bombay HC order granting bail to former Maha minister Anil Deshmukh
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख - फोटो : ANI

विस्तार

सीबीआई ने भ्रष्टाचार मामले में आरोपी महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और एनसीपी नेता अनिल देशमुख को जमानत देने के बॉम्ब हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 12 दिसंबर को 73 वर्षीय एनसीपी नेता को जमानत दी थी। लेकिन अदालत ने कहा था कि आदेश 10 दिनों के बाद प्रभावी होगा, क्योंकि सीबीआई ने इसे शीर्ष अदालत में चुनौती देने के लिए समय मांगा था।

विज्ञापन


देशमुख को जमानत देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा था कि बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के बयान को छोड़कर सीबीआई के रिकॉर्ड में ऐसे किसी भी बयान से यह संकेत नहीं मिलता है कि तत्कालीन गृह मंत्री देशमुख के इशारे पर मुंबई में बार मालिकों से उगाही की गई।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में केंद्रीय जांच एजेंसी ने दावा किया है कि सीबीआई की आपत्तियों के बावजूद हाईकोर्ट ने देशमुख को जमानत देते समय गंभीर त्रुटि की है। सीबीआई ने कहा है कि हाईकोर्ट ने इस बात पर गौर नहीं किया कि आर्थिक अपराध अलग श्रेणी में आते हैं और ऐसे अपराधों में नियमित मामले की तरह जमानत दिए जाने की जरूरत नहीं है। ऐस समय में जब आर्थिक अपराध की जड़ें मजबूत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed