फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI issues alert relating to online advance payment scams and use of methanol for counterfeiting hand sanitizers based on Interpol inputs

जहरीले सैनिटाइजर और ऑनलाइन भुगतान धोखाधड़ी को लेकर सीबीआई ने जारी किया अलर्ट

Mon, 15 Jun 2020 09:08 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 15 Jun 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
CBI issues alert relating to online advance payment scams and use of methanol for counterfeiting hand sanitizers based on Interpol inputs
सीबीआई

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की पुलिस को बेहद जहरीले पदार्थ से बने सैनिटाइजर की आपूर्ति करने वाले गिरोह के बारे में अलर्ट जारी किया है। सीबीआई ने यह अलर्ट इंटरपोल से मिले इनपुट के आधार पर भेजा है। जानकारी के अनुसार यह गिरोह मिथेनॉल से सैनिटाइजर बना रहा है, जो कि बेहद जहरीला होता है। इसके अलावा सीबीआई ने ऑनलाइन पेमेंट धोखाधड़ी के मामलों को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन

 
अधिकारियों ने कहा कि सूचना मिलते हुए सीबीआई ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को सतर्क किया कि गिरोह को लेकर सतर्क रहें जो इस तरीके से तुरंत पैसा कमाने में लगे हुए हैं। सूत्रों ने कहा कि कुछ अपराधी पीपीई किट और कोविड-19 से जुड़े उपकरणों के निर्माता के प्रतिनिधि बनकर अस्पतालों और स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह के सामान की कमी का लाभ उठाते हुए वे अधिकारियों और अस्पतालों से ऑनलाइन अग्रिम भुगतान हासिल कर लेते हैं, लेकिन पैसे लेने के बाद वे सामान की आपर्ति नहीं करते हैं। अधिकारियों ने बताया कि इंटरपोल ने जानकारी दी है कि मिथेनॉल का इस्तेमाल कर फर्जी हैंड सैनिटाइजर बनाया जा रहा है। मिथेनॉल काफी विषैला पदार्थ होता है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान जहरीले हैंड सैनिटाइजर के इस्तेमाल के बारे में दूसरे देशों से भी सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। एक अधिकारी ने बताया, 'मिथेनॉल काफी विषैला हो सकता है और इंसानों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।'


इसके साथ ही सीबीआई ने ऐसे गिरोह को लेकर भी चेतावनी जारी की है जो नकली हैंड सैनिटाइजर बेच रहे हैं और पीपीई किट व कोरोना से संबंधित अन्य चिकित्सा उपकरणों की बिक्री का दावा कर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं और उनको आर्थिक चपत लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed