{"_id":"62612d2a7f7acb3f27738efd","slug":"cbi-is-conducting-search-operations-in-connection-with-chenab-valley-power-project-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई: देशभर के सात शहरों में 14 जगहों पर छापेमारी, चिनाब घाटी पावर प्रोजेक्ट मामले में कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई: देशभर के सात शहरों में 14 जगहों पर छापेमारी, चिनाब घाटी पावर प्रोजेक्ट मामले में कार्रवाई
Thu, 21 Apr 2022 03:53 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 21 Apr 2022 03:53 PM IST
सार
सीबीआई ने देशभर में 14 जगहों पर जांच अभियान चलाया है। सीबीआई ने ये कार्रवाई चिनाब घाटी पावर प्रोजेक्ट मामले में की है।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : फाइल
विस्तार
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन(सीबीआई) ने देशभर में 14 अलग-अलग जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया है। सीबीआई ने यह जांच अभियान चिनाब घाटी पावर प्रोजेक्ट मामले में चलाया है। सीबीआई ने इस मामले में जम्मू, श्रीनगर, मुंबई, नोएडा, दिल्ली, केरल के तिरुवनंतपुरम और बिहार के दरभंगा में 14 जगहों पर सर्च अभियान चलाया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीमों ने गुरुवार सुबह जम्मू-कश्मीर के आईएएस अधिकारी समेत अन्य लोगों के आवास पर छापेमारी की है। आईएएस अधिकारी नवीन चौधरी (प्रधान सचिव, कृषि उत्पादन और किसान कल्याण), चिनाब वैली प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के पूर्व अधिकारियों पर भी सीबाआई की टीम ने दबिश दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छापेमारी सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले के सिलसिले में की जा रही है।
विज्ञापन