फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI interrogated former principal of RG Kar Hospital Sandeep Ghosh and police officer Abhijeet Mandal together

RG Kar Case: पूर्व प्रिंसिपल घोष-मंडल से एक साथ पूछताछ, सीबीआई ने पूछे डॉक्टर की मौत से जुड़े कई अहम सवाल

Tue, 17 Sep 2024 01:43 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 17 Sep 2024 01:43 AM IST
सार

सीबीआई ने बताया कि ताला पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी मंडल और घोष को नौ अगस्त को अस्पताल में डॉक्टर के मृत पाए जाने की खबर मिलने के तुरंत बाद उनकी गतिविधियों का ब्योरा देने को कहा गया था।

विज्ञापन
CBI interrogated former principal of RG Kar Hospital Sandeep Ghosh and police officer Abhijeet Mandal together
कोलकाता पुलिस अधिकारी अभिजीत मंडल और डॉ. संदीप घोष पर सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले को एक महीने से अधिक समय हो गया है। पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। इस मामले में लगातार नए-नए चौंकाने वाले पहलू सामने आ रहे हैं। अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और पुलिस अधिकारी अभिजीत मंडल से एक साथ पूछताछ की। 

विज्ञापन


सीबीआई ने बताया कि ताला पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी मंडल और घोष को नौ अगस्त को अस्पताल में डॉक्टर के मृत पाए जाने की खबर मिलने के तुरंत बाद उनकी गतिविधियों का ब्योरा देने को कहा गया था।
विज्ञापन


एक सीबीआई अधिकारी ने कहा, उन्हें आमने-सामने बिठाया गया और पूछताछ की गई। अधिकारी ने कहा, 'उनसे डॉक्टर की मौत की खबर सुनने के बाद उनकी गतिविधियों के बारे में पूछा गया, एफआईआर दर्ज करने में अनावश्यक देरी क्यों हुई और कोई औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं होने पर भी पोस्टमार्टम क्यों किया गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन




सीबीआई अधिकारी ने कहा, 'जब पुलिस ने अपराध की जांच शुरू की तो उनसे उनके बीच हुई विभिन्न फोन कॉल के बारे में भी पूछा गया।' उन्होंने बताया कि पूछताछ देर रात तक जारी रहने की संभावना है। 


सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप में अभिजीत मंडल गिरफ्तार 
सीबीआई ने शनिवार शाम को अभिजीत मंडल को दुष्कर्म और हत्या के मामले में सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वित्तीय अनियमितताओं के मामले में पहले गिरफ्तार किए गए डॉ. घोष पर अब सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप जड़े थे। आरजी कर अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में दो सितंबर को गिरफ्तार किए गए घोष और मंडल को सियालदह की एक अदालत ने 17 सितंबर तक सीबीआई की हिरासत में भेजा है। मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी।

मंडल पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने, एफआईआर दर्ज करने में देरी करने और अन्य संबंधित अपराधों का भी आरोप है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल उत्तरी कोलकाता के ताला पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed