{"_id":"603ab32468941c26ef0ad3ed","slug":"cbi-inquiry-to-kolkata-businessman-in-coal-theft-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला चोरी मामले में कोलकाता के कारोबारी से सीबीआई ने की पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोयला चोरी मामले में कोलकाता के कारोबारी से सीबीआई ने की पूछताछ
Sun, 28 Feb 2021 02:31 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कोलकाता।
एजेंसी, कोलकाता।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोयला चोरी मामले में सीबीआई ने शनिवार को कोलकाता के कारोबारी रणधीर बर्नवाल से पूछताछ की। सीबीआई ने रणधीर के निजाम पैलेस दफ्तर पर जाकर पूछताछ में शामिल होने का नोटिस दिया था।
विज्ञापन
जांच एजेंसी ने शुक्रवार को कोलकाता में रणधीर के कई ठिकानों पर छापा मारा था। सूत्रों के मुताबिक, कई नौकरशाह और राजनीतिज्ञों ने रणधीर के जरिये रिश्वत ली थी। इससे पहले, सीबीआई ने मामले में टीएमसी सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा और साली मेनका गंभीर से पूछताछ की थी।
विज्ञापन
कोयला चोरी मामले में सीबीआई और ईडी साथ साथ जांच कर रही है। सीबीआई जहां आपराधिक पहलू पर जांच कर रही है तो ईडी मनी लॉन्ड्रिंग का एंगल जांच रही है। इससे पहले, मामले के मुख्य आरोपी अनूप मांझी उर्फ लाला के ठिकानों पर दोनों जांच एजेंसियों ने छापा मारा था। मांझी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन