{"_id":"5b055ceb4f1c1b1a5e8b67d7","slug":"cbi-has-registered-an-fir-in-ssc-paper-leak-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, देशभर में 12 जगहों पर छापेमारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एसएससी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, देशभर में 12 जगहों पर छापेमारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 May 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
SSC Scam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बुधवार को एफआईआर दर्ज कर ली है। सीबीआई ने देश भर में 12 जगहों पर छापेमारी भी की है। और मामले की व्यापक स्तर पर जांच की जा रही है।
बता दें कि तीन महीने पहले एसएससी द्वारा करवाए जाने वाले संयुक्त स्नातक स्तर (टायर-2) की परीक्षा में कथित तौर पर पेपर लीक हो गया था। इस साल 17-22 फरवरी के बीच संयुक्त स्नातक स्तर के कथित पेपर लीक की वजह से काफी विरोध प्रदर्शन हुआ था। जिसकी वजह से मामले की सीबीआई जांच करवाई गई थी। इसके बाद एसएससी ने फैसला लिया कि जबतक जांच एंजेसी अपनी जांच को पूरा नहीं कर लेती परिणाम घोषित नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
लगभग 30.26 लाख उम्मीदवारों ने विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों की 8 हजार भर्तियों के लिए परीक्षा दी थी। जहां 15.43 लाख बच्चों ने अगस्त 2017 को टायर-1 की परीक्षा दी थी वहीं इसमें से 1.89 लाख उम्मीदवारों को चुना गया था। इन उम्मीदवारों को टायर-2 की परीक्षा देनी थी। इनमें से भी 1.41 लाख उम्मीदवारों ने 68 देशों के 206 स्थलों पर जाकर परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
Central Bureau of Investigation has registered an FIR in SSC paper leak case, conducting searches at 12 locations across the country. pic.twitter.com/mCGbinp0Su
— ANI (@ANI) May 23, 2018