फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI fresh summons to Nirav Modi and Mehul Choksi in PNB scam

PNB घोटाला: CBI ने नीरव मोदी और चोकसी को जारी किया नया समन

Thu, 08 Mar 2018 09:10 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली 
एजेंसी, नई दिल्ली  Updated Thu, 08 Mar 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
CBI fresh summons to Nirav Modi and Mehul Choksi in PNB scam
Nirav Modi and Mehul Choksi

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने करोड़ों रुपये के पीएनबी धोखाधड़ी मामले में अरबपति आभूषण कारोबारी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी को नया समन जारी किया। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने इन दोनों लोगों से जांच में जल्द से जल्द शामिल होने की बात कही है।

विज्ञापन


एजेंसी की तरफ से इन दोनों को 19, 23 और 28 फरवरी को जांच में जल्द शामिल होने के लिए तीन समन भेज चुकी है। इन समन में 7 मार्च को जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा गया था। 
विज्ञापन


गीतांजलि जेम्स के प्रवर्तक चोकसी ने अपने सात पन्नों के पत्र में कहा कि उसका पासपोर्ट निलंबित होने और स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वह जांच में शामिल नहीं हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चोकसी के इस पत्र को उसके वकील ने जारी किया था। चोकसी ने कहा कि उसे 16 फरवरी को पासपोर्ट अधिकारियों की तरफ से एक ई-मेल प्राप्त हुआ जिसमें बताया गया था कि ‘भारत के लिए खतरा’ होने के कारण उसके पासपोर्ट को निलंबित किया जाता है। 


हालांकि मुंबई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने यह बताने से इनकार कर दिया था कि कैसे वह सुरक्षा के लिए खतरा है। इसी तरह का जवाब नीरव मोदी ने भी दिया था। नीरव ने कहा था कि वह भी जांच में शामिल होने के लिए भारत नहीं आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed