{"_id":"641602206866b453480fa80a","slug":"cbi-fir-against-crpf-commandant-over-assets-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI: सीबीआई ने संपत्ति को लेकर सीआरपीएफ कमांडेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, चार स्थानों पर ली तलाशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CBI: सीबीआई ने संपत्ति को लेकर सीआरपीएफ कमांडेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, चार स्थानों पर ली तलाशी
Sat, 18 Mar 2023 11:56 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:56 PM IST
सार
सीबीआई ने कहा है कि एजेंसी ने आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों के नाम से रांची, वाराणसी, नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे में लगभग 4.6 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों में निवेश से संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सीआरपीएफ कमांडेंट नीरज कुमार पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। नीरज कुमार पर कथित तौर पर बैंक जमा के रूप में 5.61 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने और अपने परिवार के सदस्यों और उनके द्वारा नियंत्रित कंपनियों की मदद से संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई ने लखनऊ, नोएडा, मिर्जापुर और दिल्ली में चार स्थानों पर तलाशी ली। सीबीआई ने कहा है कि एजेंसी ने आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों के नाम से रांची, वाराणसी, नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे में लगभग 4.6 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों में निवेश से संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं।
विज्ञापन
यह आरोप लगाया गया है कि इसके अलावा 1.02 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि और आरोपियों, परिवार के सदस्यों और उनके द्वारा नियंत्रित कंपनियों के खातों में 6.18 करोड़ रुपये के लेन-देन का पता चला। सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि सीबीआई को चल और अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं, जिसमें आभूषण, शेयरों की खरीद और करोड़ों रुपये की संपत्ति शामिल है।
विज्ञापन