{"_id":"66edc4a783130ee7f50c0ae3","slug":"cbi-files-petition-in-sealdah-court-to-conduct-narco-test-on-rg-kar-hospital-former-principal-sandeep-ghosh-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"RG Kar Case: पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का नार्को टेस्ट कराना चाहती है सीबीआई; सियालदह अदालत में दायर की याचिका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
RG Kar Case: पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का नार्को टेस्ट कराना चाहती है सीबीआई; सियालदह अदालत में दायर की याचिका
Sat, 21 Sep 2024 12:23 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sat, 21 Sep 2024 12:23 AM IST
सार
सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि नार्को विश्लेषण परीक्षण के दौरान सोडियम पेंटोथल दवा को व्यक्ति के शरीर में इंजेक्ट किया जाता है। यह दवा व्यक्ति को सम्मोहित अवस्था में ले जाती है, जिसके चलते उसकी कल्पनाशक्ति निष्क्रिय हो जाती है।
विज्ञापन
अभिजीत मंडल और डॉ. संदीप घोष
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। सीबीआई अब इस मामले में गिरफ्तार पूर्व प्रिंसिपल घोष का नार्को टेस्ट कराने पर विचार कर रही है। एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में सीबीआई ने शुक्रवार को अदालत में याचिका दायर की है। केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने सियालदह अदालत में अपनी दलील में कहा कि संदीप घोष जांचकर्ताओं के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं। हालांकि, पूर्व प्रिंसिपल घोष पहले ही पॉलीग्राफ टेस्ट करा चुके हैं।
विज्ञापन
सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि नार्को विश्लेषण परीक्षण के दौरान सोडियम पेंटोथल दवा को व्यक्ति के शरीर में इंजेक्ट किया जाता है। यह दवा व्यक्ति को सम्मोहित अवस्था में ले जाती है, जिसके चलते उसकी कल्पनाशक्ति निष्क्रिय हो जाती है।
विज्ञापन
सीबीआई ने सियालदह अदालत को यह भी बताया कि केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) की रिपोर्ट में उनके कुछ बयानों को 'भ्रामक' बताया गया है। यदि अदालत अनुमति देती है तो वह घोष को नार्को विश्लेषण परीक्षण के लिए गुजरात ले जाने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा, सीबीआई ताला पुलिस स्टेशन के पूर्व प्रभारी अभिजीत मंडल का भी पॉलीग्राफ टेस्ट कराना चाहती है। सीबीआई ने मंडल को भी पूर्व प्रिंसिपल घोष के साथ इस मामले में गिरफ्तार किया था।
एक अधिकारी के अनुसार, सीबीआई ने पूर्व पुलिस अधिकारी अभिजीत मंडल के पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए भी अदालत में याचिका दायर की है। हालांकि, बाद में अदालत ने घोष और मंडल दोनों की सीबीआई हिरासत 25 सितंबर तक बढ़ा दी। अदालत ने नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए सोमवार को फिर से सुनवाई तय की है। सीबीआई को घोष और मंडल को फिर से इस दिन अदालत में पेश करना होगा।