फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI files charge sheet against ex-CPM MLA, 23 others in double-murder case in Kerala

केरल: सीबीआई ने माकपा के पूर्व विधायक के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, दो कांग्रेस नेताओं की हत्या का मामला

Fri, 03 Dec 2021 10:58 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 03 Dec 2021 10:58 PM IST
सार

मामला 17 फरवरी, 2019 का है जब कासरगोड के पेरिया गांव में दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
CBI files charge sheet against ex-CPM MLA, 23 others in double-murder case in Kerala
केरल हाईकोर्ट - फोटो : social media

विस्तार

केरल के कासरगोड के एक गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं कृपेश और शरत लाल की हत्या के मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को माकपा के एक पूर्व विधायक समेत 24 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। एर्नाकुलम अदालत के समक्ष दायर आरोप पत्र में जिन लोगों के नाम हैं, उनमें सीपीएम के पूर्व विधायक केवी कुन्हीरमन शामिल हैं। 17 फरवरी, 2019 को कासरगोड के पेरिया गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई थी। केरल हाई कोर्ट के निर्देश पर 23 अक्टूबर 2019 को एजेंस ने केरल पुलिस से जांच अपने हाथ में ले ली थी। 

विज्ञापन


17 फरवरी, 2019 को राजनीतिक दुश्मनी के कारण पेरिया गांव में शाम 6 से 7.45 बजे के बीच कृपेश और शरत लाल उर्फ कूरंगारा जोशी की कलियात में सीपीएम कार्यकर्ताओं ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा कि राज्य पुलिस की अपराध शाखा ने 20 मई, 2019 को 14 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था, लेकिन पीड़ितों के माता-पिता ने पुलिस के निष्कर्षों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केरल में सीपीएम सरकार ने उच्च न्यायालय और बाद में उच्चतम न्यायालय में सीबीआई जांच का विरोध करने की बहुत कोशिश की, लेकिन शीर्ष अदालत ने केंद्रीय जांच एजेंसी को अपनी जांच जारी रखने की अनुमति दी। जोशी ने कहा कि सीबीआई ने मामले में 300 से अधिक गवाहों से पूछताछ की और कई दस्तावेज जुटाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed