{"_id":"5c195227bdec2256e43d1d06","slug":"cbi-files-case-against-two-army-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने किया दो सैन्य अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, 82 लाख रुपये की रिश्वत का आरोप ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई ने किया दो सैन्य अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, 82 लाख रुपये की रिश्वत का आरोप
Wed, 19 Dec 2018 01:31 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने आर्मी सर्विस कॉर्प्स के दो सैन्य अधिकारियों लेफ्टिनेंट कर्नल अमित शर्मा और लेफ्टिनेंट कर्नल सुतीक्ष्ण राणा के खिलाफ रिश्वत लेना का मामला दर्ज किया है। दोनों ही अधिकारियों पर नागालैंड में तैनात सैनिकों के लिए राशन खरीद करने के लिए आपूर्तिकर्ता से 82 लाख से अधिक की रिश्वत मांगने का आरोप है। सीबीआई ने उक्त कार्रवाई सेना की 3 कॉर्प्स के मुख्यालय में तैनात ब्रिगेडियर राजीव गौतम की शिकायत पर की है।
विज्ञापन
शिकायत में कहा गया है कि सेना ने अपनी जांच के दौरान के पाया कि दोनों ही सैन्य अधिकारियों ने साल 2012 से 2016 के दौरान राशन आपूर्तिकर्ता जयप्रकाश सिंह से 82 लाख की रिश्वत ली है। सात महीने लंबी चली प्राथमिक जांच में सीबीआई को जयप्रकाश द्वारा शर्मा और राणा को क्रमश: 10 लाख और 3.40 लाख रुपये की देने के बात के सबूत मिले हैं।
विज्ञापन