{"_id":"5ef4b735805c5d270232c85f","slug":"cbi-filed-a-chargesheet-against-four-including-yes-bank-co-founder-rana-kapoor-in-yes-bank-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"यस बैंक मामला : सीबीआई ने राणा कपूर समेत चार के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यस बैंक मामला : सीबीआई ने राणा कपूर समेत चार के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र
Thu, 25 Jun 2020 08:09 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 25 Jun 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सीबीआई सिटी सत्र कोर्ट में विशेष जज की अदालत में यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर और डीएचएफएल के सह-संस्थापक कपिल और धीरज वधावन के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। इस आरोप पत्र में राणा कपूर की बेटी रोशनी कपूर का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
सीबीआई के मुताबिक डीएचएफएल डिबेंचर में यस बैंक की ओर से निवेश के बदले कपूर और उनके परिवार के सदस्यों के नियंत्रण वाली कंपनियों को अनुचित लाभ मिला। सीबीआई ने आरोप लगाया कि घोटाला अप्रैल से जून 2018 के बीच हुआ जब यस बैंक ने डीएचएफएल के अल्पावधि डिवेंचर में 3,700 करोड़ रुपये का निवेश किया।
विज्ञापन
एजेंसी ने कहा कि इसके बदले में वधावन ने कथित तौर पर कपूर की पत्नी और बेटियों के स्वामित्व वाली डीओआईटी अर्बन वेंचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को ऋण के रूप में छह सौ करोड़ रुपये की रिश्वत दी।
विज्ञापन