सीबीआई विवाद : सीवीसी ने देर शाम शुरू की सीबीआई अधिकारियों से पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीट कारोबारी मोईन कुरेशी और घूसकांड के मामले में मंगलवार को केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने सीबीआई के अधिकारियों की देर शाम पूछताछ शुरू की है। सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के मामले को लेकर कई सवाल पूछे गए हैं। इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद सीवीसी के अफसरों ने यह कार्रवाई शुरू की है।
सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक अभी सीबीआई में तैनात एसपी रैंक के अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। इस क्रम में जल्द ही दूसरे राज्यों में तैनात सीबीआई के अफसरों को भी बुलाया जाएगा। पूछताछ के पहले चरण में वर्मा और अस्थाना के बीच चल रही लड़ाई के दौरान पद सोपान को कैसे और किन अफसरों ने खत्म किया था, ऐसे सवाल किए गए हैं।
सीवीसी ने दर्ज किए बयान
पूछताछ के दौरान ऐसे सवाल भी पूछे गए कि क्या आलोक वर्मा ने कुछ मामलों की जांच न करने के लिए अफसरों को कोई हिदायत जारी की थी। सीवीसी ने सीबीआई के इन अधिकारियों का बयान दर्ज कर लिया है। इसी मामले में सीवीसी जल्द ही आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना से भी पूछताछ करेगा।
चंडीगढ़, बिहार, उड़ीसा, गुजरात और झारखंड से भी कुछ अधिकारियों को पूछताछ में शामिल किया गया है। डीआईजी एवं उससे ऊपर के अफसरों से अंतिम चरण में पूछताछ होगी। अगले दो दिन में अलग-अलग जांच अधिकारियों (आईओ) को बुलाया गया है।