फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI decides date for interrogation of Kolkata commissioner Rajiv Kumar

कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ के लिए तारीख तय कर रही सीबीआई

Wed, 06 Feb 2019 07:15 PM IST
आसिम खान भाषा, कोलकाता
भाषा, कोलकाता Published by: आसिम खान Updated Wed, 06 Feb 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
CBI decides date for interrogation of Kolkata commissioner Rajiv Kumar

उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार सीबीआई अपने शिलांग स्थित कार्यालय में कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ करने के लिये तारीख को अंतिम रूप दे रही है। जांच एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया, उस तारीख को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसपर हम उनसे पूछताछ करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन


यह इस सप्ताहांत में हो सकता है। केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार ऐसा समझा जाता है कि कुमार ने उसके अधिकारियों को पत्र लिखकर इस सप्ताहांत में सीबीआई के शिलांग कार्यालय में पूछताछ के लिये अपनी उपलब्धता की जानकारी दी है। शीर्ष अदालत ने मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो की अवमानना याचिका पर कुमार को नोटिस जारी किया था। 
विज्ञापन


एजेंसी ने यह याचिका तब दायर की थी जब उसकी टीम को कुमार के आवास में घुसने से रोका गया। सीबीआई की टीम करोड़ों रुपये के सारदा चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में कोलकाता पुलिस के शीर्ष अधिकारी से पूछताछ करने के लिये इस सप्ताह की शुरुआत में उनके घर गई थी। न्यायालय ने कुमार को निर्देश दिया था कि वह शिलांग में सीबीआई के समक्ष पूछताछ के लिये उपस्थित हों। साथ ही साफ कर दिया था कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed