फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI court issued notice to Guwahati Airport regarding Indrani plea on person resembling Sheena Bora

Sheena Bora Case: इंद्राणी के दावे पर गुवाहाटी एयरपोर्ट को नोटिस, कोर्ट ने मांगा पांच जनवरी का CCTV फुटेज

Thu, 12 Jan 2023 08:44 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 12 Jan 2023 08:44 PM IST
सार

विशेष अदालत ने गुवाहाटी हवाईअड्डे को नोटिस जारी किया है। नोटिस में अदालत के सामने उस दिन का सीसीटीवी फुटेज पेश करने को कहा है जब वकील सवीना बेदी ने शीना बोरा जैसी दिखने वाली लड़की को देखने का दावा किया था।
 

विज्ञापन
CBI court issued notice to Guwahati Airport regarding Indrani plea on person resembling Sheena Bora
शीना बोरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के मामले में कोर्ट ट्रायल का सामना कर रही इंद्राणी मुखर्जी की याचिका पर एक विशेष अदालत ने गुवाहाटी हवाईअड्डा प्रशासन को पांच जनवरी के सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने और अदालत में जमा करने का निर्देश दिया है। गुरुवार को इंद्राणी मुखर्जी की उस याचिका पर विशेष अदालत में सुनवाई हुई जिसमें उन्होंने दावा किया था कि गुवाहाटी एयरपोर्ट पर शीना बोरा जैसी दिखने वाली महिला को देखा गया था। इसके बाद इंद्राणी ने बीती 6 जनवरी को सीबीआई की एक विशेष अदालत से गुवाहाटी हवाईअड्डे से सीसीटीवी फुटेज हासिल करने का अनुरोध किया था। 

विज्ञापन


सीबीआई ने दायर किया जवाब
वहीं, सीबीआई ने विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष इंद्राणी मुखर्जी की याचिका पर गुरुवार को जवाब दायर किया है। इंद्राणी ने अपनी याचिका में कहा था कि एजेंसी को गुवाहाटी हवाईअड्डे पर शीना बोरा जैसी दिखने वाली लड़की को देखे जाने की जांच करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया था कि पांच जनवरी को गुवाहाटी हवाई अड्डे पर शीना बोरा जैसी दिखने वाली लड़की को दो वकीलों ने देखा था।
विज्ञापन

सीबीआई ने अपने जवाब में विशेष अदालत को बताया कि इस दावे की जांच की जरूरत नहीं है क्योंकि शीना बोरा पहले ही मर चुकी हैं। इसके स्पष्ट सबूत भी हैं। मामले के गवाह श्यामवर राय ने भी इस बारे में बयान दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुवाहाटी हवाईअड्डे को नोटिस जारी 
विशेष अदालत ने गुवाहाटी हवाईअड्डे को नोटिस जारी किया है। नोटिस में अदालत के सामने उस दिन का सीसीटीवी फुटेज पेश करने को कहा है जब वकील सवीना बेदी ने शीना बोरा जैसी दिखने वाली लड़की को देखने का दावा किया था।

सीबीआई के मुताबिक शीना बोरा (24) की अप्रैल 2012 में इंद्राणी मुखर्जी, उनके तत्कालीन ड्राइवर श्यामवर राय और पूर्व पति संजीव खन्ना ने चलती कार में कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। उसके शव को पड़ोसी रायगढ़ जिले के एक जंगल में कथित तौर पर जला दिया गया था। बोरा पिछले रिश्ते से पीटर मुखर्जी की बेटी थी। श्यामवर राय को एक अन्य मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद 2015 में कथित हत्या का मामला सामने आया था।


कथित तौर पर साजिश का हिस्सा होने के मामले में इंद्राणी मुखर्जी के पति और पूर्व मीडिया टाइकून पीटर मुखर्जी को भी गिरफ्तार किया गया था। उन्हें फरवरी 2020 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी, जबकि इंद्राणी मुखर्जी को सुप्रीम कोर्ट से पिछले साल मई में राहत मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed