फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cbi conducts searches in bengal in illegal coal mining case

कोयला घोटाला: पश्चिम बंगाल में पांच स्थानों पर सीबीआई ने की छापेमारी

Tue, 16 Mar 2021 11:11 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अजय सिंह Updated Tue, 16 Mar 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
cbi conducts searches in bengal in illegal coal mining case
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने करोड़ों रुपये के कोयला चोरी घोटाले के सिलसिले में मंगलवार को पश्चिम बंगाल में पांच स्थानों पर छापे मारे। जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। बता दें कि कोयला घोटाले को लेकर इससे पहले भी सीबीआई और ईडी छापेमारी कर चुकी है।

विज्ञापन


कोयला घोटाले का कथित सरगना अनूप मांझी है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्गापुर, आसनसोल और बांकुड़ा में मांझी के कथित सहयोगी एवं कारोबारी अमित अग्रवाल के पांच परिसरों पर छापे मारे जा रहे हैं। यह कार्रवाई ऐसे समय में की जा रही है, जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
विज्ञापन


इससे पहले, सीबीआई ने कोयला घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के रिश्तेदारों से पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने शुक्रवार को अभिषेक की साली मेनका गंभीर के पति अंकुश अरोड़ा को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। सीबीआई ने मेनका के ससुर पवन अरोड़ा को भी पूछताछ के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मेनका ने अधिकारियों को बताया कि उनके पति और ससुर किसी बैंक के लेनदेन के बारे में नहीं जानते हैं। मेनका ने दावा किया, मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं पता है। इससे पहले घोटाले के मुख्य आरोपी अनूप माजी उर्फ लाला के करीबियों के घरों और दफ्तरों की तलाशी ली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed